शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव श्याम लाल पाल शनिवार को संदेश यात्रा लेकर बिजलीपुरा स्थित पार्टी कार्यालय आए। जहां उनका सपाइयों ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। प्रदेश महासचिव श्याम पाल ने कहा कि देश व प्रदेश की भाजपा सरकारों के पास विकास का कोई एजेंडा नहीं है।
भाजपा सिर्फ सत्ता में बने रहने के लिए हिंदू-मुस्लिम जाति धर्म व मंदिर मस्जिद के नाम पर लोगों को गुमराह करती है। उन्होंने कहा सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का समाजवादी पार्टी की बढ़ती हुई ताकत व जनाधार से भाजपा बहुत बुरी तरह से घबरा गई है इनको पता लग चुका है।
2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार व अखिलेश यादव का मुख्यमंत्री बनाना तय है। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां, विधायक शरद वीर सिंह, पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा, रणंजय सिंह यादव, विकास चंद्रा, कपिल वर्मा, संजीव वर्मा, पंकज सर्राफ आदि मौजूद रहे।