{"_id":"6295247ed66a891d354e3085","slug":"bjp-governments-are-using-traders-only-to-increase-the-count-shahjahanpur-news-bly486662267","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर्फ गिनती बढ़ाने के लिए व्यापारियों का इस्तेमाल कर रहीं भाजपा सरकारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर्फ गिनती बढ़ाने के लिए व्यापारियों का इस्तेमाल कर रहीं भाजपा सरकारें
विज्ञापन
शाहजहांपुर में उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट की बैठक को संबोधित करते युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अ?
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट (युवा प्रकोष्ठ) के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सोनी ने कहा है कि देश और प्रदेश की भाजपा सरकारें व्यापारियों का इस्तेमाल सिर्फ अपनी गिनती बढ़ाने के लिए कर रही हैं। व्यापारी नेता सोनी पदाधिकारियों से बैठक करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि व्यापारी समाज पर भाजपाई होने का ठप्पा लगा है। अधिकांश व्यापारी भाजपा के समर्थक भी हैं, लेकिन बात सुविधाओं की होने पर उनकी न केवल उपेक्षा होती है, उन्हें तरह-तरह के नियम-कानून बनाकर परेशान किया जाता है। प्रदेश सरकार के हाल के वार्षिक बजट पर कहा कि व्यापारियों की पूरी तरह उपेक्षा की गई है।
व्यापारियों के साथ बैठक में उन्होंने युवा इकाई के जिलाध्यक्ष रोहित अग्रवाल समेत अन्य पदाधिकारियों को बिखरे हुए व्यापार संगठनों के पदाधिकारियों को दोबारा संगठन से जोड़कर उनकी घर वापसी कराने के निर्देश दिए। युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने उनका बरेली मोड़ पर स्वागत किया। जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने शाल ओढ़ाकर और मालाएं पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
नगर अध्यक्ष संजीव राठौर के संचालन में हुए कार्यक्रम में जिला महामंत्री नाजिम खां, नीरज गुप्ता, मोहम्मद रफी, अनूप जैन, आलोक गुप्ता, संजीव गुप्ता, जितेंद्र वर्मा जीतू, संजय सेठी, चंद्र प्रकाश गुलाटी, राजीव गुप्ता, सुरेश साहू, कमाल फहीम, गौरव वल्लभ गुप्ता, आलोक भारती, शहबाज खां, राजेंद्र गुप्ता, अभिषेक मोहन आदि मौजूूद रहे।