{"_id":"61d34d62106b966e4d3ea458","slug":"bjp-government-only-changing-names-and-filing-fake-cases-farooq-shahjahanpur-news-bly471396740","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर्फ नाम बदलने और फर्जी मुकदमें दर्ज कराने का काम कर रही भाजपा सरकार : फारुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर्फ नाम बदलने और फर्जी मुकदमें दर्ज कराने का काम कर रही भाजपा सरकार : फारुक
विज्ञापन
समाजवादी पैदल यात्रा लेकर आए सपा सरकार के पूर्व राज्यमंत्री फारूक हसन का स्वागत करते सपाई
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। समाजवादी पैदल यात्रा सोमवार को पूर्व राज्यमंत्री फारूक हसन के नेतृत्व में मुजफ्फरनगर से चलकर यहां आई। जिसका सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां के नेतृत्व में सपाइयों ने जोरदार स्वागत किया।
हरदोई बाईपास पर स्वागत के बाद पूर्व राज्यमंत्री फारूक हसन ने कहा कि वह मुजफ्फरनगर से पैदल यात्रा लेकर आ रहे हैं। वह जन-जन से मिलकर आ रहे हैं। जनता पूरी तरह प्रदेश में बदलाव चाहती है। उन्होंने भाजपा सरकार में विकास के नाम पर सिर्फ नाम बदलने और फर्जी मुकदमे दर्ज कराए जाने का आरोप लगाया। बोले कि प्रदेश की जनता अब जुल्मी अत्याचारी किसान विरोधी, नौजवान विरोधी, भाजपा सरकार से निजात चाहती है।
इसके बाद सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने हरी झंडी दिखाकर पैदल यात्रा को हरदोई के लिए रवाना किया। इस मौके पर सपा महिला सभा जिलाध्यक्ष गायत्री वर्मा, सपा महानगर अध्यक्ष कपिल वर्मा, विकास चंद्रा, संजीव वर्मा, प्रदीप तिवारी उर्फ पिंटू, गोपाल अग्निहोत्री, विजय सिंह, अतिउल्ला सिद्दीकी, हफीज अंसारी, अशोक यादव, लोकेश मिश्रा, संतोष पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
युवजन सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का हुआ स्वागत
शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी युवजन सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अपूर्वा वर्मा का सोमवार को लखनऊ से पीलीभीत जाते स्वागत किया गया। इस बीच उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया और साल 2022 में सपा सरकार व अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए मेहनत से काम करने का आह्वान किया। इस मौके पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पार्थ यादव, छात्र सभा महानगर अध्यक्ष फरहान अली, रजत मिश्रा, फरहीन इदरीसी, अनुराग यादव, यासिर अराफात, एहमान खान फरदीन खान आदि मौजूद रहे।