फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   BJP got more than 500 votes in 18 booths of Puwayan

Shahjahanpur News: भाजपा को पुवायां के 18 बूथों पर मिले 500 से अधिक वोट

Fri, 07 Jun 2024 03:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 07 Jun 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
BJP got more than 500 votes in 18 booths of Puwayan
हरिओम त्रिवेदी
विज्ञापन

पुवायां। लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अरुण सागर को पुवायां विधानसभा क्षेत्र के 18 मतदान केंद्रों पर 500 से अधिक वोट मिले हैं। सबसे ज्यादा 684 वोट खुटार के गांव रजमना के बूथ से मिले। वहीं, भाजपा प्रत्याशी 31 बूथों पर दो अंकों से ऊपर नहीं बढ़ सके।

ऊधौपुर के बूथ पर तो उनको मात्र छह वोट ही मिल सके। सपा प्रत्याशी ज्योत्सना गाैंड को पुवायां विधानसभा के 122 बूथों पर दहाई में ही वोट मिल सके। उनको सबसे कम 12 वोट बालागंज मजरा सराय के बूथ पर मिले हैं।
विज्ञापन


दस बूथों पर उनको 500 से अधिक वोट मिले हैं। इनमें जादौंपुर कलां के दो बूथ, भरकलीगंज की बूथ संख्या 50, जूनियर हाईस्कूल टाह खुर्द कलां के दो बूथ, गांव कैमहरिया के दो बूथ, बूथ नंबर 322 करनापुर चीनी मिल, बढ़ौरा और औरंगाबाद का बूथ शामिल है। ये सभी बूथ मुस्लिम बहुल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बसपा के दोदराम वर्मा को छह बूथों पर एक भी वोट नहीं मिला। इसमें डुंडवा, प्राथमिक स्कूल बंडा प्रथम, दिउहना, कुंआंडांडा, पुवायां का सरस्वती शिशु मंदिर विवेकानंद और प्राथमिक स्कूल बसखेड़ा खुर्द का बूथ शामिल है।

दस बूथों पर उनको केवल एक वोट मिला और आठ बूथों पर दो सौ से अधिक वोट मिले हैं। बसपा प्रत्याशी को सबसे ज्यादा 508 वोट महमदपुर सैंजनिया से मिले। यह गांव अनुसूचित जाति बहुल है। संवाद


-------

कई दिग्गजों के बूथों पर खिला कमल

राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार और पुवायां की ब्लॉक प्रमुख नीलम देवी के गांव अगौना बुजुर्ग में भाजपा को 375, सपा को 140 और बसपा को 32, एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता के बूथ पर भाजपा को 327, सपा को 90 और बसपा को चार, जलालाबाद के विधायक हरिप्रकाश वर्मा के गांव रामपुर कलां में भाजपा को 328, सपा को 176, बसपा को 61, भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा के गांव डूंडा में भाजपा को 511, सपा को 100 और बसपा को आठ वोट मिले। इफको के उपाध्यक्ष बलवीर सिंह के गांव जेबां में भाजपा को 687, सपा को 465 और बसपा को 169 वोट मिले। विधायक चेतराम के गांव हंसपुर में भाजपा दूसरे नंबर पर रही। यहां सपा को 282, भाजपा को 169 और बसपा को 161 वोट मिले। खुटार के ब्लॉक प्रमुख नमित दीक्षित के गांव सिल्हुआ में भाजपा को 664, सपा को 326 और बसपा को 69 वोट मिले। बंडा के ब्लॉक प्रमुख ओमप्रकाश के गांव में भाजपा को 306, सपा को 130 और बसपा को पांच वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed