Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   BJP devises strategy for the success of the foot march (padyatra)

Shahjahanpur News: पदयात्रा की सफलता के लिए भाजपा ने बनाई रणनीति

Mon, 02 Nov 2026 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
BJP devises strategy for the success of the foot march (padyatra)
शाहजहांपुर में भाजपा की बैठक में उप​स्थित वित्त मंत्री सुरेश खन्ना व अन्य पदा​धिकारी। स्रोत: सं - फोटो : udhampur news
शाहजहांपुर। बरेली मोड़ स्थित होटल में भाजपा की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें बरेली में तीन नवंबर को होने वाली भाजपा की पदयात्रा को सफल बनाने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश का मतदाता अब जातिवाद और परिवारवाद से ऊपर उठकर जागरूक हो चुका है।
विज्ञापन

बैठक में वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने नए मतदाता बनवाने पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची में नए नाम जुड़वाने के लिए सक्रियता से काम करने की अपील की।
विज्ञापन

प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह ने अधिक संख्या में पदयात्रा में शामिल होने का आह्वान किया। ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष पूरनलाल लोधी ने बताया कि पदयात्रा में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा व उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मार्गदर्शन करेंगे। पदयात्रा में प्रत्येक बूथ से 10 कार्यकर्ताओं को शामिल कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, रज्जन मिश्रा, विजय मोहन मिश्रा, जितेंद्र सिंह, रोहित सिंह, सतेंद्र गुप्ता, विपिन शुक्ला, अरुण शुक्ला और राहुल सिंह आदि मौजूद रहे।

--
लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान को लेकर मंथन



शाहजहांपुर। भाजपा की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के अंतर्गत बरेली क्लस्टर की संगठनात्मक बैठक हुई। संगठन महामंत्री धर्मपाल ने संगठन की मजबूती, अनुशासन और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। ब्रज क्षेत्र प्रभारी पूरनलाल लोधी ने एकजुटता व अभियान की सफलता पर जोर दिया। राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने, जनसंपर्क को मजबूत करने पर बल दिया। बरेली सांसद छत्रपाल गंगवार ने अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। बरेली महापौर उमेश गौतम ने संगठनात्मक समन्वय पर जोर दिया। संचालन महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने किया। प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्विजय शाक्य, प्रदेश मंत्री सुभाषिनी जायसवाल, महापौर अर्चना वर्मा भी मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed