फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   BJP CAA Awareness rally

सीसीए जागरुकता रैली में हंगामा, भाजपा कार्यकर्ता को पीटा

Mon, 13 Jan 2020 02:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 02:14 AM IST
विज्ञापन
BJP CAA  Awareness rally
नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में भाजपा की ओर से निकाला गया शांति मार्च में गदा लेकर चलते संत क? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में भाजपा की ओर से रविवार को खिरनीबाग जीआईसी मैदान में आयोजित रैली में जमकर हंगामा हुआ। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर और कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना की मौजूदगी में मंच पर चढ़ने को लेकर भाजपा नेता और कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए और जमकर धक्कामुक्की व गाली-गलौज हुआ। इस बीच एक कार्यकर्ता को पीट दिया गया। वहां मौजूद मीरानपुर कटरा विधायक ने जैसे-तैसे मामला शांत कराया। बाद में सभी अपनी-अपनी सफाई देने लगे। कार्यक्रम के बाद गढ़िया रंगीन के बूथ अध्यक्ष विशंभर दयाल गुप्ता ने सदर कोतवाली में तहरीर दी, जिसमें डीसीबी चेयरमैन डीपीएस राठौर पर मारपीट का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

भाजपा की ओर से शहर के खिरनी बाग मैदान में रविवार को नागरिकता संशोधन कानून को लेकर सभा आयोजित की गई थी। सभा के बाद शहर में पदयात्रा निकाली गई। इसमें मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर रहे। कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना भी मौजूद थे। सभा शाम करीब तीन बजे खत्म हो चुकी थी। मंच पर बैठे अतिथि नीचे उतरने को थे। इसी बीच कुछ कार्यकर्ता मंच पर चढ़ने लगे। मंच पर मौजूद नेताओं ने कार्यकर्ताओं को चढ़ने से रोक दिया, जिससे कहासुनी लगी। देखते ही देखते धक्का मुक्की होने लगी। इसी बीच भाजपा के गढ़िया रंगीन बूथ अध्यक्ष विशंभर दयाल गुप्ता की पिटाई कर दी गई, जिससे हंगामा और बढ़ गया। मौके पर मौजूद दूसरे भाजपा नेताओं ने किसी तरह दोनों पक्षों को अलग किया। मीरानपुर कटरा विधायक वीर विक्रम सिंह उर्फ प्रिंस ने भाजपा कार्यकर्ता विशंभर को अपनी गाड़ी में बैठाकर कार्यक्रम स्थल से भेज दिया। कटरा विधायक का कहना है कि कुछ कार्यकर्ता और पदाधिकारियों में झगड़ा चल रहा था, उनमें एक कार्यकर्ता उनके ही क्षेत्र का था, जिसे समझाकर उन्होंने अपनी गाड़ी से भिजवा दिया। मामला शांत होने के बाद मुख्य अतिथि और कैबिनेट मंत्री के नेतृत्व में पदयात्रा शुरू हुई।
विज्ञापन

यह दी गई तहरीर
गड़िया रंगीन बूथ अध्यक्ष विशंभर दयाल की ने सदर कोतवाली में दी तहरीर में आरोप लगाया है कि कार्यक्रम के दौरान डीसीबी चेयरमैन डीपीएस राठौर अपने कुछ साथियों के साथ उन्हें खींचकर मंच के पीछे ले गए। जहां उनकी पिटाई कर दी गई। वहां पड़ी लोहे की रॉड जान से मारने की नीयत से उनके ऊपर फेंक दी, जिससे वह बाल-बाल बच गए। सदर कोतवाली के एसएसआई अमित सिंह ने बताया कि मौके पर बनाए गए वीडियो को देखा जा रहा है। अभी तक वीडियो फुटेज में इस तरह की कोई बात सामने नहीं है। मौके पर काफी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद था। फिर भी मामले की गहराई से जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरा किसी से विवाद नहीं हुआ : डीपीएस
डीसीबी चेयरमैन डीपीएस राठौर ने बताया कि अभी उनके संज्ञान में तहरीर दिए जाने की बात नहीं है। उनका किसी से झगड़ा नहीं हुआ है। जब किसी कार्यकर्ता को मंच पर जाने से रोका जाता है तो उसे खराब लगता ही है। मगर व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह जरूरी है। सभी कार्यकर्ता अपने हैं। बैठकर बात कर ली जाएगी। झगड़े के दौरान मंच पर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर और वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना भी मौजूद रहे। बाद में खन्ना को पूरी जानकारी दी गई।
नागरिकता संशोधन कानून किसी के अधिकार छीनने के लिए नहीं : सुरेंद्र
शाहजहांपुर। नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में रविवार को खिरनीबाग जीआईसी मैदान में आयोजित पहले सभा और फिर पदयात्रा आयोजित की गई। कड़ाके की ठंड होने के बावजूद कार्यक्रम में जबरदस्त भीड़ रही। सभा में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून किसी भी धर्म-जाति की नागरिकता, अधिकार और सुविधाएं छीनने के लिए नहीं, बल्कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांगलादेश में प्रताड़ित अल्पसंख्यकों को नागरिकता के साथ मान-सम्मान देने के लिए बनाया गया है। उन्होंने सभी लोगों खासकर मुस्लिमों का आह्वान किया कि वह विरोधी दलों के दुष्प्रचार में शामिल न हों और न ही उनके बहकावे में आएं, उन्हें भारत से कोई नहीं निकाल सकता। उन्होंने कहा कि विरोधी दल मुस्लिमों को गुमराह कर कानून के संबंध में दुष्प्रचार कर रहे हैं। भारतवासी किसी भी व्यक्ति की नागरिकता नहीं छीनी जाएगी।
वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि जिन्हें जनता ने सिरे से नकार दिया, उनके पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा, इसलिए वह नागरिकता संशोधन कानून के दुष्प्रचार में जुट गए हैं। यह कानून मुस्लिम क्या किसी भी अल्पसंख्यक के विरोध में नहीं है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हरि प्रकाश वर्मा, सांसद अरुण सागर, डीसीबी चेयरमैन डीपीएस राठौर, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव, सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष सुरेंद्र नाथ वाल्मीकि, विधायक मानवेंद्र सिंह, चेतराम, रोशनलाल वर्मा और वीर विक्रम सिंह प्रिंस, पूर्व सांसद मिथिलेश कुमार आदि ने भी विचार व्यक्त किए। जिला महामंत्री अंशुल सिंह चौहान के संचालन में हुई सभा में महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने आभार व्यक्त किया।
जय भवानी, जय शिवाजी घोष से भरा जोश
युवा नेता राजकमल वाजपेयी के नेतृत्व में तमाम कार्यकर्ता जय भवानी-जय शिवाजी का घोष करते हुए कार्यकर्ताओं में जोश भर रहे थे। सभा के बाद पदयात्रा में भी तमाम कार्यकर्ता गर्मजोशी से यही जयघोष कर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहे थे।
अफजल को दे दी.. तुम भी ले लो आजादी
हिंदू संगठन से जुड़े कार्यकर्ता राजेश अवस्थी के नेतृत्व में तिरंगा हाथों में लिए जोरदार नारे लगा रहे थे। नागरिकता कानून के विरोध में कई स्थानों पर देश में हुए प्रदर्शनों में आजादी की बात करने वालों को जवाब देते हुए भाजपाई अफजल को दे दी आजादी, कश्मीर को दे दी आजादी अब तुम भी ले लो आजादी के नारे लगाकर उत्साहित हो रहे थे।
पार्टी नहीं, तिरंगा झंडे ही आए नजर
भाजपा की जागरूकता सभा में पार्टी के झंडे बिल्कुल गायब रहे। उनका स्थान तिरंगा झंडों और गुब्बारों ने ले रखा था। सभा में लगभग 50 फुट का एक तिरंगा झंडा भी आकर्षण का केंद्र रहा, उसे महिलाएं और पुरुष कार्यकर्ता हाथों में पकड़े चल रहे थे।

पुष्पवर्षा कर किया स्वागत
सदर बाजार चौराहा पर युवक बिरादरी की ओर से शरद राही के नेतृत्व में पदयात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। रास्ते में लोगों ने गर्मजोशी से नारे लगाकर और युवाओं ने देशभक्ति गीतों पर डांस कर खूब मौजमस्ती की।

नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में भाजपा की ओर से जीआईसी मैदान पर आयोजित सभा के समापन पर भाजपा ज?

नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में भाजपा की ओर से जीआईसी मैदान पर आयोजित सभा के समापन पर भाजपा ज?- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed