फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bismil, Ashfaq, lighted Deep burns in memory of

बिस्मिल, अशफाक, रोशन की याद में जले दीप

Sun, 09 Aug 2015 11:37 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Sun, 09 Aug 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
Bismil, Ashfaq, lighted Deep burns in memory of
आजादी की लड़ाई में बरतानिया हुकूमत का खजाना लूटने वाले क्रांतिकारियों की स्मृति में सुबह तड़के से शाम तक श्रद्धांजलि समारोहों का आयोजन किया गया। शहरवासियों ने अमर शहीदों की याद में गोष्ठियां कर उन्हें नमन किया और उनकी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर कृतज्ञता जताई। इसी कड़ी में काकोरी स्वतंत्रता संघर्ष गाथा के स्मृति दिवस समारोह समिति की ओर से राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर चारों अमर शहीदों के घरों को राष्ट्रीय स्मारक घोषित कर उन्हें संरक्षण प्रदान किए जाने की मांग की
विज्ञापन

गई है। इसके अलावा पत्रक के माध्यम से 16 अन्य मांगें भी उठाई गई हैं। वहीं, रंगकर्मियों ने शाम को कैंडल मार्च निकालकर काकोरी के महानायकों को याद किया।
संकल्प संस्था की ओर से हुए कार्यक्रम में शहीद उद्यान, नगर पालिका और खिरनीबाग पार्क में स्थापित अमर शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर हुई गोष्ठी में अध्यक्ष डॉ. सत्य प्रकाश मिश्र, संस्थापक डॉ. अवधेश मणि त्रिपाठी, डॉ. इंदु अजनबी आदि ने अमर शहीदों को याद करते हुए कुछ संस्मरण भी सुनाए। कार्यक्रम में डॉ. ओरीलाल, रेनू सक्सेना, अजय गुप्ता, जीसी मिश्रा, पद्मा गुप्ता, शशि कनौजिया, आशा किरन, सुमंगला गंगवार, नितेश गुप्ता, राकेश त्रिवेदी, गीता पांडेय, करुणेश अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

काकोरी स्मृति दिवस समारोह समिति के बैनर तले टाउनहाल में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। अतिथियों ने अमर शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां और ठाकुर रोशन सिंह की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। इसके पश्चात उपस्थितजनों ने 17 सूत्री मांगों को लेकर एक पत्रक राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को भेजा। पत्रक में काकोरी कांड में जिन चार क्रांतिकारियों को फांसी दी गई थी, उनके घरों का राष्ट्रीय संपत्ति घोषित करने, उनकी स्मृति में डाक टिकट जारी करने समेत कई महत्वपूर्ण मांगें शामिल की गई हैं। इस अवसर पर विधायक सुरेश खन्ना, चेयरमैन तनवीर खां, डॉ. शिव प्रताप सिंह, पीलीभीत से संजय गुप्ता, वासुदेव गंगवार, प्रकाशानंद, विभा अग्रवाल, नवनीत शर्मा, विवेक गुप्ता, ज्योति गुप्ता, ज्योति शर्मा, रीना अग्रवाल, फरहा दीवा खान, अमित गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिव्यक्ति नाट्य मंच की ओर से शाम को कैंडल मार्च निकालकर अमर शहीदों को याद किया गया। रंगकर्मियों ने सबसे पहले गोविंदगंज स्थित कारगिल स्मृति वाटिका की सफाई की, बाद में वहां मोमबत्तियां जलाकर नगर पालिका परिसर तक कैंडल मार्च निकाला और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी समेत काकोरी के अमर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में शमीम आजाद, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, संजय राठौर, अरविंद चोला, अजय मोहन शुक्ला, साहिल इकबाल, विनीत सिंह, संजय डोनाल्ड, शिवम् श्रीवास्तव, ऊषा सक्सेना, प्रभा मौर्या, रीना, रचना, समीक्षा, मेंहदी हसन, नदीम आदि शामिल रहे।
श्री चित्रगुप्त कायस्थ महासभा की बैठक में नगराध्यक्ष डॉ. मृदुल सक्सेना, कीर्तिकांत श्रीवास्तव, डॉ. हेमेंद्र वर्मा, रचित मोहन सक्सेना, विश्ववैभव, लोकनाथ वर्मा, राकेश सक्सेना, दृगपाल, अवधेश, संजय सक्सेना आदि ने अमर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए और बाद में बिस्मिल उद्यान पहुंचकर अमर शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।



अमर शहीदों की प्रतिमाओं की सफाई की
नेहरू युवा मंडल, युवक मंगल दल, फातिमा महिला कल्याण समिति, प्रखर संस्था, कल्चरल एंड वेलफेयर सोसाइटी के कलाकारों ने काकोरी कांड के अमर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए टाउनहाल में स्थापित पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां, ठाकुर रोशन सिंह और स्वतंत्रता सेनानी प्रेम किशन खन्ना की प्रतिमा की सफाई की और माल्यार्पण किया। प्रतिमाओं की सफाई करने वालों में कदीर राजा, सलमान खां, सुनहरा परवीन, सोनी, मनोरमा, रामू शुक्ला, रमेश यादव, प्रिया सिंह, अंजली, कीर्ति, गुलनाज, नोशे अली, हैदर, गौरव, दीपमाला, रंजीत सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed