फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Birthdays of saints were celebrated with great pomp in Kripal Ashram

Shahjahanpur News: कृपाल आश्रम में धूमधाम से मनाया गया संतों का जन्मदिन

Tue, 12 Nov 2024 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
Birthdays of saints were celebrated with great pomp in Kripal Ashram
कृपाल आश्रम पर परम संत दर्शन सिंह महाराज व राजिंदर सिंह महाराज के जन्मदिन पर प्र​​शिक्षण केंद्र
शाहजहांपुर। सावन कृपाल रुहानी मिशन की स्थानीय शाखा कृपाल आश्रम पर परम संत दर्शन सिंह महाराज का 103वां तथा संत राजिंदर सिंह महाराज का 78वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का प्रारंभ गुरु वंदना के साथ हुआ। आध्यत्मिक विचार गोष्ठी में आश्रम के प्रभारी व सचिव डॉ. कैलाश चंद्र रस्तोगी ने संतों की शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। बताया कि पूर्ण संत हमें अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाता है। वे हमें जिस दिन भी नामदान देता है, उसी दिन हमारे अंदर का अंधकार दूर कर हमें प्रकाशमय कर देता है।
विज्ञापन

संत हमें यह भी बताते हैं कि हम सभी एक हैं। संस्था के अध्यक्ष गिरीश चंद्र गुप्ता ने बताया कि परमात्मा हमारे सभी के अन्दर है। यह शरीर ही हरि मंदिर है। संस्था के उपाध्यक्ष हरपाल अग्रवाल ने बताया कि ईश्वर की प्राप्ति हमें केवल मनुष्य योनि में हो सकती है। आश्रम में जोन के एडमिन गजलकार दर्द लखनवी मनमोहन सिंह भाटिया ने अपनी गजलों से समा बांध दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परम संत राजिंदर सिंह सिलाई प्रशिक्षण केंद्र में बच्चों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर गुरमीत सिंह बग्गा, मुन्नी देवी, अनिल कुमार, विजय शर्मा, पवन कुमार धवन, सोनू मेहता, प्रीति भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed