फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Biology and English question paper came easy

Shahjahanpur News: जीव विज्ञान व अंग्रेजी का प्रश्नपत्र आया सरल

Mon, 23 Feb 2026 11:41 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Biology and English question paper came easy
एलबीजेपी इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर निकलते छात्र-छात्राएं। संवाद - फोटो : भागवत कथा कहते सुप्रसिद्ध कथाव्यास इंद्रेश महाराज ।
शाहजहांपुर। सोमवार को हाईस्कूल अंग्रेजी व इंटरमीडियट गणित व जीव विज्ञान का प्रश्नपत्र काफी सरल आया। केंद्रों से बाहर निकले छात्र-छात्राएं खुशी से खिल उठे।
विज्ञापन

सुबह पहली पाली में हाईस्कूल गणित की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 42463 में 39770 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। जबकि 2693 ने परीक्षा से दूरी बना ली। अंग्रेजी का प्रश्नपत्र काफी सरल आया। बहुविकल्पीय काफी आसान थे, जबकि व्याकरण भी ज्यादा कठिन नहीं था। प्रार्थना पत्र भी लाइब्रेरी पर लिखने के लिए आया था।
विज्ञापन

इसी पाली में इंटरमीडियट में व्यावसायिक विषय तृतीय प्रश्नपत्र में दो छात्र गैरहाजिर रहे। दूसरी पाली में गणित-जीव विज्ञान की परीक्षा में पंजीकृत 20813 में 19744 छात्र उपस्थित हुए। जबकि 1069 परीक्षार्थी गैरहाजिर थे। केंद्र से बाहर आए छात्रों ने बताया कि जीव विज्ञान का प्रश्नपत्र भी काफी सरल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोई भी प्रश्न ज्यादा घुमाकर नहीं पूछे थे। सभी विषय आधारित प्रश्न थे। शिक्षक फैसल रियाज खां बताते हैं कि पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष प्रश्न पत्र सरल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed