{"_id":"57b5c3534f1c1bd0586ebef1","slug":"binding-thread-in-the-hand-of-the-brothers-and-brighten-tilak-on-the-forehead","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाइयों के हाथ में राखी का बंधन और माथे पर चमका तिलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाइयों के हाथ में राखी का बंधन और माथे पर चमका तिलक
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Fri, 19 Aug 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
रक्षाबंधन
- फोटो : श्ााहजहांपुर उत्तर प्रदेश्ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाई-बहन के प्रेम के प्रतीक पर्व रक्षाबंधन की पूरे जिले में धूम रही। सुबह से लेकर देर रात तक भाइयों को राखी बांधने का सिलसिला चला रहा। बहनों ने भाइयों को राखी बांधकर मिठाई खिलाई और उनके दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर भाइयों ने परंपरागत ढंग से बहनों को उपहार और नगद दक्षिणा देकर उनका आशीष लिया।
रक्षाबंधन भाई-बहनों का सबसे प्रिय त्योहार है। सावन के अंतिम दिन मनाए जाने वाले इस त्योहार को लेकर बहनों में खासा उत्साह रहता है। खासतौर पर बच्चों में राखी बांधने के लिए काफी क्रेज रहता है। बाजार में राखियों और मिठाई की दुकानों पर बृहस्पतिवार को भी खासी भीड़ जुटी रही। महिलाओं, युवतियों और बच्चों ने भाइयों के लिए मनपसंद की राखियां खरीदी। स्नानादि से निवृत्त होकर बहनों ने रंग-बिरंगे कपड़ों में सजधज कर भाइयों को रोली तिलक लगाया और उनकी कलाई पर राखी बांधकर मिठाई खिलाई। बहनों ने भाइयों के दीर्घायु की कामना की और भाइयों से रक्षा का वचन लिया।
भाइयों ने भी बहनों को खुश करने के लिए कीमती उपहार और नगद दक्षिणा देकर उनका आशीष लिया। सुदूर क्षेत्रों में रहने वाली बहनों ने सफर में भीड़ के कारण भारी परेशानी उठाते हुए भाइयों को राखी बांधनें पहुंची। शहर में रिक्शे को लेकर भी मारी-मारी चलती रही। मौके का फायदा उठाते हुए रिक्शेवालों ने भी मनमाना किराया वसूला।
विज्ञापन
इधर, राखी और मिठाई की दुकानों पर दिनभर भीड़ जुटती रही। नामी-गिरामी मिष्ठान भंडारों पर मिठाई दोपहर तक खत्म हो चुकी थी, इसके बाद गली-कूूंचों और सामान्य दुकानों पर भीड़ जुटनी शुरू हुई। भाइयों के लिए मनचाही मिठाई लेकर बहनें बहुत खुश नजर आ रही थीं। वहीं उपहार की दुकानें, रेडीमेड की दुकानों पर भी ग्राहक उमड़ते रहे। सर्राफा बाजार भी ग्राहकों के उमड़ने से व्यस्त रहा। घरों में त्योहार को देखते हुए तरह-तरह के पकवान बनाए गए। राखी बांधने के बाद सभी ने एक साथ भोजन का आनंद लिया।
तिलहर। नगर और ग्रामीण क्षेत्र में भाई-बहन के अटूट प्रेम का त्योहार रक्षाबंधन धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाइयों की दीर्घायु होने की कामना की। वहीं, भाइयों ने बहनों को रक्षा का वचन दिया। इस दौरान रोडवेज की बसों, रेलगाड़ियों में यात्रियों की जबरदस्त भीड़ रही। मिष्ठान विक्रेताओं की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगी रही। नगर के मुख्य बाजारों में भीड़ देखी गई।
सिंधौली/मुड़िया पंवार। क्षेत्र में रक्षाबंधन का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। कस्बे की मिठाई दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ देखी गई। कस्बे में बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए गंतव्य को जाने के लिए वाहनों के इंतजार में खड़ी देखी गईं। इस दौरान वाहनों में भीड़ ज्यादा देखी गई। बहनों ने भाइयों के राखी बांध कर उनकी दीर्घायु होने की कामना की। भाइयों ने बहनों को नगद दक्षिणा देकर विदा किया।
भावलखेड़ा। क्षेत्र में भाई-बहनों का त्योहार रक्षाबंधन धूमधाम से मनाया गया। बच्चे सुबह से ही राखी बांधने को लेकर उतावले दिखे। बहनों ने भाइयों के हाथों पर राखी बांधकर उनकी दीर्घायु की कामना की। भाइयों ने बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा का वचन दिया
मीरानपुर कटरा। नगर समेत ग्रामीण क्षेत्र में रक्षाबंधन का त्योहार परंपरागत ढंग से मनाया गया। इस अवसर पर बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। वहीं भाइयों ने बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा का वचन दिया। इस दौरान मिठाई एवं फलों की दुकानों पर काफी भीड़ रही। साथ ही प्राइवेट वाहन चालकों ने मनमाना किराया वसूल खूब जेबें गरम कीं।
रक्षाबंधन पर दिखी हिंदू-मुस्लिम एकता
भाई-बहन के अमर प्रेम के रूप में मनाया जाने वाला त्योहार अब केवल हिंदुओं के लिए नहीं रह गया है। मुस्लिमों में भी त्योहार को लेकर खासा उत्साह रहता है। हिंदू-मुस्लिम एकता के रूप में कई स्थानों पर दोनों समुदाय के लोगों ने इस त्योहार को हंसी-खुशी के साथ मिलजुल कर मनाया। इसी कड़ी में प्राथमिक स्कूल की शिक्षिका रूफिया खान और इरफान ह्यूमन के बेटे हसन ईशान ने प्राइवेट शिक्षक अनूप सेठ और रीना सेठ की बेटी वाणी सेठ से राखी बंधवाकर परंपरा का निर्वहन किया। रूफिया खान बताती हैं कि वह पिछले करीब 20 साल से अनूप सेठ को राखी बांधती आ रही हैं। इसी परंपरा को उनके बेटे ने निभाना शुरू किया। रक्षाबंधन पर अनूप सेठ की बेटी वाणी ने उनके बेटे हसन ईशान को रोली तिलक लगाकर राखी बांधी और मिठाई खिलाई। यह सिलसिला बच्चों के बीच पिछले आठ साल से चलता आ रहा है। इसी तरह कई अन्य स्थानों पर भी ऐसे ही भाईचारे की मिसाल देखने को मिली।
ब्रह्मकुमारियों ने जेल अधिकारियों को बांधी राखी
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से जुड़ी ब्रह्माकुमारियों ने जिला कारागार में बंदियों और जेल अधिकारियों को राखी बांधकर त्योहार मनाया। इस अवसर पर ब्रह्मकुमारी चरिता, विनीता, रानी, किरन, शिवांगी, सुहानी, शिल्पी, सोनी, रुचि, सोनी आदि ने बंदियों के साथ जेल अधीक्षक बृजेंद्र सिंह, जेलर जेपी दुबे, डिप्टी जेलर योगेश कुमार, प्रदीप कश्यप, संतोष रावत, भूपेश कुमार, सत्यपाल गोस्वामी आदि को राखी बांधकर सामाजिकता का परिचय दिया।