फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bikes collided head to head, a young man died on the spot

Shahjahanpur News: आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, एक युवक की माैके पर मौत

Tue, 24 Sep 2024 04:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 24 Sep 2024 04:56 AM IST
विज्ञापन
Bikes collided head to head, a young man died on the spot
हारुन का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
शाहजहांपुर। लखनऊ हाईवे पर रोजा थाना क्षेत्र में बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। उसका शव पानी से भरी खाई से बरामद हुआ। दूसरा बाइक सवार मौके से भाग निकला।
विज्ञापन


थाना रोजा क्षेत्र के गांव सरही निवासी हारुन (31) दिल्ली में प्राइवेट फैक्टरी में सिलाई का काम करता था। सप्ताहभर पहले छुट्टी लेकर घर आया था। रविवार दोपहर करीब तीन बजे वह बाइक से बरतारा की बाजार जा रहा था। लखनऊ हाईवे पर सरही और जाहनपुर के बीच नहर पुलिया के पास सामने से आ रही बाइक से उसकी बाइक टकरा गई। हादसे के बाद मिश्रीपुर निवासी दूसरा बाइक सवार मौके से भाग गया।
विज्ञापन

हारुन की बाइक घटनास्थल पर पड़ी रही। सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। मौके पर कोई नहीं मिलने पर पुलिस को लगा कि हारुन बाइक छोड़कर चला गया होगा। देर रात तक हारुन नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश की। उसका शव घटनास्थल के पास सड़क किनारे पानी से भरी खाई में पड़ा मिला। रोजा के प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल

मीरानपुर कटरा। लखनऊ हाईवे पर फीलनगर गांव के सामने सोमवार सुबह ट्रक की चपेट में आकर पीलीभीत के जहानाबाद क्षेत्र के मीरपुर निवासी विमल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में प्राथमिक उपचार देने के बाद राजकीय मेडिकल काॅलेज रेफर किया गया है। वह सुबह किसी काम से बाइक से बरेली जा रहे थे। हादसे के बाद हादसे के बाद ट्रक लेकर चालक फरार हो गया। संवाद

-----
हादसे में घायल अधेड़ ने तोड़ा दम

शाहजहांपुर। थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव भरगवां निवासी लज्जाराम (47) दस सितंबर को साइकिल से गांव में बाजार जा रहे थे। तभी भरगवां चौकी के सामने उनकी साइकिल ई-रिक्शा की चपेट में आ गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनको बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज में फायदा नहीं होने पर परिजनों ने उनको लखनऊ में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने जवाब दे दिया। परिजन रविवार को उनको घर ले आए, जहां शाम को उनकी मौत हो गई। उनकी मौत से पत्नी लज्जावती और सात बेटियों और तीन बेटों का रो-रोकर बुरा हाल हैं। लज्जाराम मजदूरी करते थे। ग्रामीणों और रिश्तेदारों ने उनके इलाज में काफी मदद की, लेकिन इसके बाद भी उनकी जान नहीं बच पाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed