{"_id":"6919c6d47b7c05b98a0f1280","slug":"bike-riders-are-paying-fines-but-are-unwilling-to-wear-helmets-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-157878-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: जुर्माना भर रहे, लेकिन हेलमेट लगाने को तैयार नहीं बाइक सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: जुर्माना भर रहे, लेकिन हेलमेट लगाने को तैयार नहीं बाइक सवार
विज्ञापन
नियमों की उड़ा रहे धज्जियां: कचहरी ओवरब्रिज से बिना हेलमेट गुजरता वाहन चलाक। । संवाद
शाहजहांपुर। यातायात माह के चलते पुलिस यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों को तिराहों-चौराहों पर रोक नियमों का पाठ पढ़ा रही है। इसके बावजूद लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। लोग जुर्माना तो भर रहे हैं, लेकिन हेलमेट नहीं लगा रहे हैं। जनवरी से अक्तूबर माह तक हेलमेट न लगाने पर करीब 68 हजार लोगों के चालान किए गए है। यातायात माह में 15 नवंबर तक करीब पांच हजार लोगों के चालान किए गए हैं।
यातायात पुलिस तिराहों-चौराहों व स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम के जरिये लोगों को यातायात के नियमों काे बता रही है। नियमों का पालन करने वालों को गुलाब का फूल और उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई हो रही है। कार्रवाई के बावजूद लोगों पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा। लोग नियमों का पालन करने की शपथ ले रहे हैं, लेकिन बिना हेलमेट के वाहन चलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। यातायात प्रभारी विनय पांडेय ने बताया कि बिना हेलमेट बाइक चलाने या फिर यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर चालान की कार्रवाई की जा रही है।
--
कब कितने हुए चालान
- जनवरी- 13788
- फरवरी- 4831
- मार्च- 12254
- अप्रैल- 4211
- मई- 2993
- जून- 6165
- जुलाई- 6467
- अगस्त- 7031
- सितंबर-7746
- अक्तूबर-2404