फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bike rider dies after colliding with tractor, son injured

Shahjahanpur News: ट्रैक्टर से टकराकर बाइक सवार की मौत, पुत्र घायल

Thu, 28 Aug 2025 12:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after colliding with tractor, son injured
अल्हागंज। बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर नवीन गल्ला मंडी के पास बुधवार को सुबह एक ट्रैक्टर से बाइक टकरा गई। इस हादसे में बाइक पर सवार कलान क्षेत्र के गांव बडेरा निवासी विनोद पांडेय (52 वर्ष) और उनका मूक-बधिर पुत्र सुमित गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

विनोद बेटे के साथ के साथ अपनी पुत्री के यहां रूपापुर, हरदोई जा रहे थे। हादसे के बाद ट्रैक्टर लेकर चालक भाग गया। विनोद को फर्रुखाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया, लेकिन बरेली ले जाते वक्त उनकी माैत हो गई। सुमित का एक अस्पताल में उपचार हो रहा है। संवाद
विज्ञापन







खेत के पास पशु चराने गए ग्रामीण की मौत

जैतीपुर। पशु चराने के लिए बुधवार को दोपहर खेत पर गए भुड़िया गांव के 55 वर्षीय हरी सिंह की वहां मौत हो गई। उनके पुत्र मनोज कुमार सिंह ने बताया कि रोजाना की तरह दोपहर में खाना खाने पिता घर नहीं आए, तो शाम को उनकी तलाश की। खेत जाने पर वह यूकलिप्टस के पेड़ के पास लेटे दिखे। आवाज देने पर भी कोई हलचल नहीं हुई। हिलाकर उठाने का प्रयास किया तो पता चला कि उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पाकर गांव के तमाम लोग वहां इकट्ठा हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed