फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bike rider dies after colliding with a bull

Shahjahanpur News: सांड़ से टकराकर बाइक सवार की मौत

Sun, 24 Aug 2025 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after colliding with a bull
अमन सिंह का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
सेहरामऊ दक्षिणी (शाहजहांपुर)। 24 घंटों में हुए दूसरे हादसे में नहर रोड पर स्थित सरौरा-सरौरी गांव में शुक्रवार रात सांड़ से टकराकर बाइक सवार हंसुआ जाजू गांव निवासी 55 वर्षीय छोटेलाल की मौत हो गई।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम छोटेलाल तिलहर थाना क्षेत्र के खानपुर बंथरा गांव में अपनी रिश्तेदारी में तेरहवीं में शामिल होने के लिए गए थे। रात करीब आठ बजे वह अकेले बाइक से वापस घर के लिए जा रहे थे। जैसे ही वह सेहरामऊ दक्षिणी के सरौरा-सरौरी गांव के पास पहुंचे। तभी अचानक सड़क पर आए सांड़ से उनकी बाइक की टक्कर लग गई।
विज्ञापन

वह घिसटते हुए काफी दूर तक गए। सड़क पर पड़े गंभीर रूप से घायल छोटेलाल को देख वहां से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच ग्रामीणों की मदद से घायल छोटेलाल को राजकीय मेडिकल कॉलेज के लिए भेजवाया। यहां उनकी मौत हो गई। उनके पास मिली आईडी के आधार पर पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना भिजवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार सुबह पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। लोगों में सड़कों पर पशुओं के जमावड़े को लेकर काफी नाराजगी है। उनका कहना है कि आए दिन हादसे हो रहे हैं, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हो पा रहा है। शुक्रवार को मूलरूप से लखीमपुर के थाना मोहम्मदी के गांव सदियापुर निवासी बाइक सवार 40 वर्षीय अनिल कुमार की पुवायां-बंडा मार्ग पर गांव जुझारपुर के पास पशु के टकराने से मौत हो गई थी।
--
इनकी हो चुकी मौत
- पुवायां में सांड़ की टक्कर लगने से लखीमपुर खीरी के अनिल की मौत।
- अल्हागंज में सुगसुगी मोड़ पर छुटटा पशु की वजह से मनीराम की मौत।
- जलालाबाद में छुटटा जानवर की वजह से समोद की मौत।

- कांट क्षेत्र में सांड़ से टकराए हरदोई के युवक की मौत।
- बंडा में स्कूल के कर्मचारी विनोद की सांड़ की टक्कर लगने से मौत।
000
रोडवेज बस की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत, दो लोग घायल
मीरानपुर कटरा। लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर हुलासनगरा ओवरब्रिज के पास शुक्रवार रात रोडवेज बस से बाइक को टक्कर लग गई। बाइक सवार तिलहर के मीरपुर माफी गांव निवासी 24 वर्षीय अमन सिंह की हादसे में मौत हो गई। बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए।

अमन सिंह यादव एक निजी अस्पताल में रसोइया का काम करता था। शुक्रवार शाम वह अपने दोस्त सौरभ सिंह यादव के साथ मीरापुर कटरा के हुलासनगरा निवासी फूफा महिपाल के घर नामकरण संस्कार की दावत में शामिल होने के लिए गया था। वापसी में अमन अपने दोस्त सौरभ व हुलासनगरा गांव के अमित के साथ बाइक से मीरानपुर कटरा गया।
वहां काम निपटाने के बाद रात करीब साढ़े 11 बजे तीनों बाइक से वापस हुलासनगरा के लिए आ रहे थे। हुलासनगरा ओवरब्रिज के पास बरेली जा रही रोडवेज बस की टक्कर लगने से बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए। बाइक बस में फंस गई। अमन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर सवार सौरभ व अमित गंभीर रूप से घायल हो गए।

चालक मौके से बस को छोड़कर भाग गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बरेली रेफर कर दिया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चालक का पता लगाया जा रहा है। बस कब्जे में लेकर चौकी पर खड़ी करा दी गई है। संवाद

अमन सिंह का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

अमन सिंह का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed