फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bike rider dies after being hit by a van

Shahjahanpur News: वैन की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत

Sun, 16 Nov 2025 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by a van
पोस्टमॉर्टम हाउस पर गुमसुम खड़े मृतक देवेंद्र के परिजन। संवाद
शाहजहांपुर। बदायूं के उसहैत थाना क्षेत्र के बमरौली गांव निवासी बाइक सवार 29 वर्षीय देवेंद्र की शुक्रवार की रात कलान थाना क्षेत्र के आंधीदेई गांव के पास वैन की टक्कर लगने से मौत हो गई। वह अपनी ननिहाल से वापस घर जा रहे थे।
विज्ञापन

सक्रांत सिंह ने बताया कि भाई देवेंद्र की शादी नहीं हुई थी। वह मजदूरी करता था। शुक्रवार की सुबह देवेंद्र अपनी ननिहाल कलान आए थे। दिनभर रुकने के बाद रात में बाइक से वापस घर के लिए जा रहे थे। उन्होंने हेलमेट लगा रखा था। अटेना घाट मार्ग पर स्थित आंधीदेई गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास वैन की टक्कर लगने से वह घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया। डाॅक्टर ने देवेंद्र को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने मोबाइल से हादसे की परिजनों को दी। देवेंद्र की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया। पोस्टमॉर्टम हाउस पर देवेंद्र के शव को देख उसके परिजन रोते-रोते बेहाल हो गए। कलान थाना प्रभारी निरीक्षक प्रभाष चंद्र ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कार की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल

सेहरामऊ दक्षिणी। पलिया-लखनऊ हाईवे पर कुतुआपुर के पास शनिवार को सुबह शाहाबाद की ओर जा रही बाइक में सामने से आ रही कार की टक्कर लग गई। हादसे में बाइक पर सवार साउथ सिटी काॅलोनी निवासी अतुल कुमार शुक्ला गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस टीम ने एंबुलेंस बुलाकर उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा।
हरदोई जिले के पचदेवरा निवासी अतुल ने पुलिस को बताया कि उन्होंने हाल ही में साउथ सिटी काॅलोनी में मकान बनाया है और वहां से सुबह बीएलओ की ड्यूटी करने शाहाबाद जा रहे थे। कुतुआपुर गांव में एक स्कूल के सामने एक कार लेकर उसका चालक हाईवे पर वनवे मार्ग के कट से न जाकर दूसरी ओर से सामने आकर उनकी बाइक से टकरा गया। हादसे के बाद कार लेकर उसका चालक भाग गया। थाना प्रभारी उमेश कुमार मिश्र ने बताया कि अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। संवाद
--
रोडवेज बस की टक्कर से भैंसा बुग्गी क्षतिग्रस्त, किसान घायल

तिलहर। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर शुक्रवार को देर रात विद्युत उपकेंद्र के सामने बरेली की ओर से आ रही रोडवेज की एक बस आगे चल रही भैंसा बुग्गी से टकरा गई। बस की टक्कर से बुग्गी क्षतिग्रस्त हो गई और उसे लेकर चल रहे दोनों भैंसे बुरी तरह जख्मी होने के साथ बुग्गी पर बैठे गांव चांदपुर निवासी संतराम गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद हाईवे पर आधा घंटे तक जाम लगा रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने यातायात सुचारु कराने के साथ बुग्गी चालक को सीएचसी पहुंचाया। पुलिस को संतराम ने बताया कि वह चीनी मिल में गन्ना डालकर रात करीब 1:30 बजे घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार रोडवेज बस से उनकी बुग्गी में टक्कर लग गई। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि बुग्गी चालक की ओर से प्राप्त तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed