फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bike rider couple returning from relative's funeral died in collision with dumper

Shahjahanpur News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत, नाराज लोगों ने रोड किया जाम

Tue, 28 Feb 2023 08:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 28 Feb 2023 08:46 AM IST
सार

शाहजहांपुर में कटरा-जलालाबाद रोड पर सोमवार रात को डंपर की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत हो गई। दंपती किसी के अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे। वहां से वापस घर जा रहे थे। रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। 

विज्ञापन
Bike rider couple returning from relative's funeral died in collision with dumper
मदनापुर थाने में बैठे उमेश के परिजन

विस्तार

शाहजहांपुर के मदनापुर थाना क्षेत्र के गांव कुदैया निवासी उमेश चौहान (35) की बाइक को सोमवार रात करीब नौ बजे कटरा-जलालाबाद रोड पर ब्रह्म बाबा देवस्थान के पास डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में उमेश की मौके पर मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी निशा चौहान (32) ने सीएचसी में दम तोड़ दिया। हादसे के बाद लोगों ने जाम लगा दिया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया है।
विज्ञापन


खेतीबाड़ी करने वाले उमेश सिंह चौहान की ससुराल निगोही के ढकिया बराह गांव में है। ससुराल में एक रिश्तेदार की मौत होने की सूचना पर सोमवार सुबह उमेश व निशा अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गए थे। वहां से वे बाइक से घर लौट रहे थे। कुदैया गांव से एक किमी पहले ब्रहम बाबा देवस्थान के पास सड़क चौड़ीकरण के कार्य में प्रयोग होने वाले डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में उमेश सिंह चौहान की मौके पर मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी निशा चौहान गंभीर रूप से घायल हो गई। 
विज्ञापन

मदनापुर थाने में बैठे उमेश के परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक का फाइल फोटो 

 

आसपास के लोगों ने तुरंत ही उन्हें सीएचसी भेजा। जहां उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गई। हादसे की सूचना के बाद गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए और हंगामा करते हुए सड़क जाम कर दी। कुछ देर में वाहनों की लंबी कतारें लग गई। सूचना पर कार्यवाहक थाना प्रभारी रिषीपाल सिंह चौहान मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाया। उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दियाा। तब करीब एक घंटे के बाद जाम खोला गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दंपती के दो बच्चे भी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed