फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bike collides with bull; woman dies in fall, two others injured.

Shahjahanpur News: सांड़ से टकराई बाइक, गिरकर महिला की मौत, दो लोग घायल

Tue, 07 Jul 2026 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with bull; woman dies in fall, two others injured.
विनीता देवी का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
तिलहर। निगोही मार्ग पर सांड़ से बाइक टकरा जाने से गांव आजमाबाद निवासी विनीता देवी (54) की गिरकर मौत हो गई। उनका भतीजा दीपू और नेहसिका घायल हो गई।
विज्ञापन

सोमवार की शाम करीब सात बजे दीपू अपनी ताई विनीता और भतीजी नेहसिका के साथ तिलहर से दवा लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। निगोही मार्ग पर गांव कुतुबपुर उर्फ कुदकापुर के पास अचानक सड़क पर आए सांड़ से टकराकर बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। विनीता देवी गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि दीपू और नेहसिका को मामूली चोटें आईं।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर विनीता देवी को मृत घोषित कर दिया गया। मृतका के पति सत्यभान की पहले ही मौत हो चुकी है। उनके बेटे रोहित कुमार, बंटू सिंह, अनुपम सिंह और बेटी शिल्पी सिंह का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। सीओ इशिका सिंह ने बताया कि हादसा सांड़ से बाइक टकराने के कारण हुआ है। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed