{"_id":"5d5eeec38ebc3e6c6f606e0c","slug":"bijli-shahjahanpur-news-bly3733173136","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन में फाल्ट से दो घंटे ठप रही महानगर की बिजली सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन में फाल्ट से दो घंटे ठप रही महानगर की बिजली सप्लाई
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बुधवार को देर रात से गुरुवार सुबह 7.30 बजे तक हल्की बूंदाबांदी के दौरान अपवाद के तौर पर लोधीपुर और इंदिरानगर कालोनी को छोड़कर महानगर की बिजली सप्लाई सामान्य बनी रही। लोधीपुर में 11 केवी लाइन के तार टूटने से सप्लाई मेें व्यवधान पड़ा।
इस लाइन को बाद मेें ठीक कर लिया गया, लेकिन आठ बजे से तेज पानी बरसने के साथ हवा की रफ्तार बढ़ी तो पॉवर नेटवर्क जवाब देने लगा। कैंट एरिया में कामसासू कांप्लेक्स के अहाते में खड़े पुराने पेड़ की मोटी डाल टूटकर 33 केवी लाइन पर गिर जाने से तार नहीं टूटे, लेकिन उनके आपस में टकराने से शार्ट सर्किट हो गया। लाइन से चिंगारियां छूटीं तो आसपास के कई पोल पर लगे जंपर जल गए। एमईएस फीडर को अन्य लाइनों से चलाने का प्रयास किया गया तो ओवरलोडिंग और लाइन फाल्ट से गदियाना, ककरा कलां, अब्दुल्लागंज और हथौड़ा सब स्टेशन से जुड़े दो दर्जन मोहल्लों और कालोनियों की बत्ती गुल हो गई। ककरा कलां की लाइन दिन में 10.30 बजे चालू हो गई, लेकिन अन्य इलाकों के फाल्ट बूंदाबांदी थमने पर दोपहर तक ठीक हो सके।