फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bicycles run extensively in Muslim dominated areas, BJP yearns for votes

Shahjahanpur News: मुस्लिम बहुल इलाकों में खूब दौड़ी साइकिल, वोट को तरसी भाजपा

Thu, 06 Jun 2024 04:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 06 Jun 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
Bicycles run extensively in Muslim dominated areas, BJP yearns for votes
शाहजहांपुर। लोकसभा चुनाव में शाहजहांपुर नगर सीट पर सपा और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर रही। मुस्लिम बहुल इलाकों में सपा की साइकिल खूब दौड़ी। यहां पर भाजपा वोटों के लिए संघर्ष करती नजर आई। किले के कंपोजिट विद्यालय के बूथ संख्या 331 पर तो भाजपा को केवल तीन वोट मिले। वहीं 582 वोटों से सपा की झोली भर गई।
विज्ञापन

नगर विधानसभा सीट पर 201521 वोट पड़े थे। इनमें से भाजपा के प्रत्याशी को 96786 और सपा प्रत्याशी को 93603 वोट मिले। बसपा 8632 वोट पा सकी। इस लोकसभा चुनाव में मुस्लिमों ने बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी को वोट दिया है। नगर विधानसभा क्षेत्र में मुस्लिम आबादी लगभग 40 प्रतिशत मानी जाती है। यहां के मुस्लिम बहुल इलाकों में भाजपा को एक-एक वोट के लिए संघर्ष करना पड़ा।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा किला क्षेत्र में सपा को वोट मिले हैं। भाजपा बस गिनती के वोट पा सकी है। कंपोजिट विद्यालय किला के पांच बूथों में भाजपा को क्रमश: 57, 3, 13, 90 और 61 वोट मिले हैं। वहीं सपा को 566, 582, 526, 514, 508 वोट मिले। इसी तरह ककराकलां के बूथों में भी भाजपा को कम वोट मिले। यहां के पांच बूथों में भाजपा को कुल मिलाकर 486 वोट मिले जबकि सपा प्रत्याशी को 2329 वोट मिले। यही हाल बिजलीपुरा में भी हुआ। यहां के तीन बूथों में भाजपा को 368 मत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा को 1171 वोट गए। हुसैनपुरा के चार बूथों में भाजपा के खाते में 585 वोट आए जबकि सपा को 1294 वोट मिले। जलालनगर के एमएच खान उमा विद्यालय में बने आठ बूथों में भाजपा को केवल 801 मत मिले। साइकिल के खाते में 2809 वोट गए। जलालनगर के परिषदीय विद्यालय में बने दो बूथों में भाजपा 102 वोट पा सकी। वहीं सपा ने 945 वोट पाए।
हाथीथान के दो बूथों पर भाजपा को 194 वोट मिले जबकि सपा को 852 वोट मिले। अलीजई के छह बूथों में भाजपा को केवल 530 वोट मिले। सपा ने 2683 वोट पाए। दिलाजाक, बाडूजई पेशावरी, महमंद जंगला, झंडाकला, हुसैनपुरा, लोधीपुर, मेहमानशाह, ख्वाजा फिरोज आदि मोहल्लों में भी भाजपा के मुकाबले सपा को अच्छा-खासा वोट मिला है।

गांवों में मिला-जुला रहा भाजपा-सपा का प्रदर्शन
मुस्लिम और यादव बहुल गांवों में भी भाजपा के मुकाबले सपा का प्रदर्शन बेहतर रहा है। मुकरमपुर में भाजपा को 193 जबकि सपा को 290 वोट मिले। घुसगवां में भाजपा को 291 वोट मिले जबकि सपा को 1184 वोट मिले। भाजपा का सबसे बेहतर प्रदर्शन जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव के गांव नियामतपुर में रहा। यहां पर भाजपा को 651 वोट मिले जबकि सपा केवल 60 वोट पा सकी। चिनौर, लधौली, पैना खुर्द आदि गांवों में भी भाजपा का प्रदर्शन बेहतर रहा।


मंत्रियों के बूथों पर बरसे वोट
भाजपा के मंत्रियों ने जिन मतदान केंद्रों पर वोट डाला, वहां पर भाजपा के पक्ष में जमकर वोटिंग हुई। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने डोरेमोंस इंटरनेशनल स्कूल में वोट डाला। यहां के दो बूथों पर भाजपा को 1073 वोट मिले हैं। सपा को केवल 108 वोट मिल सके। पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद ने खिरनीबाग स्थित सुदामा प्रसाद इंटर कॉलेज में मत दिया था। यहां के चार बूथों पर भाजपा को 1298 वोट मिले। सपा यहां पर 335 वोट हासिल कर सकी। सहकारिता मंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर ने सरदार पटेल हिंदू इंटर कॉलेज में वोट डाला था। यहां बने तीन बूथों में भाजपा को 629 वोट मिले जबकि सपा को 437 वोट मिले हैं।


सदर और चौक में खूब मिला भाजपा को वोट
भाजपा को सर्वाधिक वोट खिरनीबाग, गोविंदगंज और चौक क्षेत्र में मिला है। इनके अलावा आवास विकास, लाला तेली बजरिया, भाटनटोला, सिंजई, चौक स्थित जीजीआईसी, अजीजगंज आदि मोहल्लों में भी भाजपा के पक्ष में जमकर मतदान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed