{"_id":"680699f86079e5a3ad04473a","slug":"bhakiyu-workers-surrounded-kant-police-station-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-142150-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: भाकियू कार्यकर्ताओं ने कांट थाने का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: भाकियू कार्यकर्ताओं ने कांट थाने का किया घेराव
Tue, 22 Apr 2025 12:48 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Tue, 22 Apr 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
कांट में थाना गेट पर धरने पर बैठे भारतीय किसान यूनियन भानु के कार्यकर्ता। स्रोत: संगठन
कांट। ट्रैक्टर की बैट्री चोरी करने के आरोप में पकड़े गए किसान से मारपीट कर थाने में 20 हजार रुपये मांगे जाने और बाद में उसका शस्त्र अधिनियम में चालान करने के आरोप में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को दोपहर थाने का घेराव किया। प्रदर्शन कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की गई।
बाद में यूनियन के पदाधिकारी प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह यादव से मिले और उन्हें मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन देकर गिरफ्तार किए गए किसान को बिना शर्त छोड़ने और उससे मारपीट करने वाले पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कराने की मांग की। संगठन का आरोप है कि ककरघटा गांव के नन्हे सिंह को पुलिस ने ट्रैक्टर की बैट्री चोरी के आरोप में पकड़ा था, जबकि उनके पास बैट्री खरीद की रसीद भी है। इसके बावजूद पुलिस ने थाने ले जाकर उनसे मारपीट की।
यूनियन के जिला महासचिव राशिराम वर्मा का आरोप है कि थाने में मारपीट करने के बाद पुलिसकर्मियों ने किसान नन्हें सिंह से 20 हजार रुपये मांगे। मना करने पर पुलिस ने उनसे तमंचे की बरामदगी दिखाकर झूठी एफआईआर दर्ज कर ली और उन्हें जेल भेज दिया। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि उनकी मांगें पूरी न होने पर आंदोलन छेड़ देंगे। इस मौके पर यूनियन के प्रदेश संगठन मंत्री रमेश चंद्र गुप्ता, जिला प्रभारी मो. फिरोज खां, अहसान खां, मधुरेश शर्मा, मो. जैब आदि मौजूद रहे। प्रभारी निरीक्षक के अनुसार, यह मामला उनके कार्यकाल से पहले करीब दो माह पुराना है। इसलिए वह अपने स्तर से जांच कर उचित कार्रवाई करेंगे।