फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bhakiyu workers started hunger strike

Shahjahanpur News: भाकियू कार्यकर्ताओं ने शुरू की भूख हड़ताल

Mon, 11 Aug 2025 11:27 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Bhakiyu workers started hunger strike
पुवायां मंडी परिसर में भूख हड़ताल पर बैठे भाकियू चढ़ूनी गुट के कार्यकर्ता। संवाद
पुवायां। भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी गुट का मंडी समिति परिसर में 28 जुलाई से चल रहा धरना प्रदर्शन सोमवार से भूख हड़ताल में बदल गया।
विज्ञापन

यूनियन के तहसील अध्यक्ष संजय मिश्रा ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस ने किसानों पर फर्जी मुकदमे लिखे हैं, उनको तत्काल खत्म कराया जाए और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाए। इसके लिए डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया गया था, जिसमें 24 सूत्रीय मांगों पर विचार करने की मांग की गई थी।

सुनवाई न होने पर धरना प्रदर्शन शुरू किया गया था, लेकिन अधिकारी सुनवाई करने को तैयार नहीं हैं। इस कारण धरना प्रदर्शन को भूख हड़ताल में तब्दील कर दिया गया है। पहले दिन भूख हड़ताल पर मूंगालाल, संजय गुप्ता, नन्हेंलाल, विमल कुमार, कश्मीर सिंह बैठे। निर्णय किया गया कि समस्याओं का निस्तारण नहीं होने तक भूख हड़ताल जारी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed