{"_id":"bb2eeb486eefe670f482f0318373fd81","slug":"bhakiu-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू ने किया कलक्ट्रेट में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू ने किया कलक्ट्रेट में प्रदर्शन
शाहजहांपुर
Updated Thu, 08 Jan 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के किसानों ने कलक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। साथ ही राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को देकर भूमि अधिग्रहण बिल में संशोधन की मांग की। स्थानीय स्तर पर किसानों की समस्याओं का निस्तारण कराने को भी कहा।
साथ ही नहरों में पानी पहुंचाने और किसानों को सही दामों में खाद मुहैया कराने की मांग भी रखी गई। इससे पहले पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में किसानों ने बैठक भी की। जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों का जमकर शोषण कर रही है। भूमि अधिग्रहण कानून से किसानों के हक मारे जाएंगे। इस दौरान जिला महासचिव दिलबाग सिंह, तारा यादव, स्वर्ण सिंह, रामप्रताप, अनिल सिंह, बाबूराम गंगवार आदि शामिल रहे।