{"_id":"5dc1ca458ebc3e5b133a2b61","slug":"bhajan-sandhya-shahjahanpur-news-bly3829375138","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर रोती हुई आंख को हंसा, तेरी मेहरबानी होवेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर रोती हुई आंख को हंसा, तेरी मेहरबानी होवेगी
विज्ञापन
शाहजहांपुर। साउथ सिटी स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में श्री श्याम सेवा ट्रस्ट की ओर से श्याम बाबा का जन्मदिन भजन संध्या के रूप में हर्षोल्लास से मनाया गया। भक्तों ने समापन पर केक काटकर आतिशबाजी का आनंद लिया।
महोत्सव का शुभारंभ श्रद्धा भक्ति श्री श्याम सेवा ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी अशोक अग्रवाल ने पत्नी साधना अग्रवाल के साथ ज्योति जलाकर किया। इसी के साथ शुरू हुई भजन संध्या में दिल्ली के गायक राज गणेश वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद जयपुर के भजन गायक संजय पारीक ने भजनों से समां बांध दिया। सिर पे हमेशा तेरा हाथ रहे बाबा.., तेरा कैसे कर्ज चुकाऊं-कितने अहसान गिनाऊं, देखा नहीं कभी भी महसूस ही किया है.., हर रोती हुई आंख को हंसा, तेरी मेहरबानी होवेगी.., मैंने सबका होकर देख लिया बस आपका होना बाकी है आदि भजन सुनाकर श्रोताओं को झूमने पर मजबूत कर दिया। इसी क्रम में निधि अग्रवाल, पूजा अग्रवाल ने भी भजन सुनाकर वाहवाही लूटी। इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक के सहायक महा प्रबंधक, प्रदीप कुमार शर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक नवीन मिश्रा को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। आरती के बाद सभी ने प्रसाद छका।
इस मौके अनिल पोहार, सुमति अग्रवाल, सुरेश सिंघल, रामचंद्र सिंघल, शिवम अग्रवाल, अल्पित अग्रवाल आदि भक्तों ने आधी रात को 12 बजे केक काटकर और छप्पन भोग लगाकर खाटू नरेश जन्मदिन मनाया। भजनोत्सव में डॉ. परविंदर सिंह, मनोज अग्रवाल, अंशुल अग्रवाल, प्रेम अग्रवाल, किशन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।