{"_id":"57d80c824f1c1b193bd4822d","slug":"bhainsi-river-bridge-in-dangerous","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैंसी नदी का पुल बना दलदल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैंसी नदी का पुल बना दलदल
ब्यूरो/शाहजहांपुर
Updated Tue, 13 Sep 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुटार पुवायां मार्ग पर भैंसी नदी का पुल लकड़ी के पटलों से बना हुआ है। लगभग दो माह पूर्व पटले टूट जाने के कारण पुल से आवागमन बंद हो गया था। इसके बाद पुल के पूरब की ओर पाइप डालकर वैकल्पिक मार्ग बताया गया था।
भैंसी नदी के पुल की मरम्मत का कार्य दो माह तक चलता रहा और 34 लाख रुपये की लागत से लकड़ी के कुछ नए पटले डालकर पुल सही किया गया। लकड़ी के पटलों के ऊपर से पत्थर और मिट्टी आदि डाल दिया गया। सोमवार दोपहर मामूली बारिश से पुल पर पड़े पत्थर और मिट्टी ने दलदल का रूप ले लिया। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
पुल पर पड़ी मिट्टी और पत्थर में पानी भर जाने से नीचे पड़े लकड़ी के पटलों के सड़ने से इंकार नहीं किया जा सकता है। ऐसा होने से पुल के पटले फिर से टूट सकते हैं। भाकियू ने पुल पर पानी भराव रोकने के उपाय किए जाने की मांग की है।