फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Better teaching for seven masters honored

बेहतर शिक्षण के लिए सात गुरुजन सम्मानित

Sat, 05 Sep 2015 11:22 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sat, 05 Sep 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
Better teaching for seven masters honored
शिक्षक दिवस पर अर्बन कोऑपरेटिव बैंक ने बेहतर शिक्षण कार्य करने वाले जिले के चुनिंदा शिक्षकों को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ कोषाधिकारी विशम्बर बाबू ने शिक्षकों को फूलमालाएं पहनाईं। विशम्बर बाबू ने कहा कि बच्चे देश के भावी कर्णधार हैं और उन्हें बिना भेदभाव के पोषण, शिक्षा, पर्याप्त भोजन और सुयोग्य नागरिक बनने का पूरा अधिकार है। इस काम को एक शिक्षक बखूबी अंजाम देता है।
विज्ञापन

शाखा प्रबंधक राकेश मौर्य ने कहा कि अर्बन कोऑपरेटिव बैंक ने शिक्षकों के हित में कई योजनाएं शुरू की हैं, जिसमें पांच लाख तक का शिक्षकों को ऋण भी शामिल है। इस आयोजन से पहले बैंक कर्मियों ने कई परिषदीय विद्यालयों में विजिट कर बेहतर शिक्षण कार्य के लिए सात विद्यालयों के शिक्षकों को सम्मान के लिए चयनित किया। इसमें पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरौरा के प्रधानाध्यापक जागेश पाली, प्राथमिक विद्यालय रायखुर्द के प्रधानाध्यापक डॉ. आदर्श श्रीवास्तव, पूर्व माध्यमिक विद्यालय शाहबाजनगर के सहायक अध्यापक रविंद्र प्रजापति, पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुरसंडा के प्रधानाध्यापक विश्राम सिंह, प्राथमिक विद्यालय अकर्रा के प्रधानाध्यापक मुदित सेठ, प्राथमिक विद्यालय चिनौर के पंकज वर्मा और पूर्व माध्यमिक विद्यालय अकर्रा रसूलपुर की इंचार्ज प्रधानाध्यापक रूफिया खान को चुना गया। इस मौके पर वरिष्ठ शाखा प्रबंधक आलोक अग्रवाल, सर्वेश कटियार, डॉ. इरफान ह्यूमन, सफीउर्रहमान खान, निसार अहमद, चमन आरा, सत्यदेव कश्यप, सुरेशपाल सिंह, नरेश चद्र वर्मा, रामसेवक, उमाशंकर, रघुराज, सुरेश भारती आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed