{"_id":"57e003794f1c1ba665a829a4","slug":"beloved-reached-at-lovers-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के लिए प्रेमी के घर जा पहुंची प्रेमिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के लिए प्रेमी के घर जा पहुंची प्रेमिका
ब्यूरो/शाहजहांपुर
Updated Mon, 19 Sep 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन साल से चल रहे प्रेम प्रसंग के बाद भी शादी करने में हीलाहवाली के चलते प्रेमिका रविवार रात अपने प्रेमी के घर जा पहुंची। इससे प्रेमी के घर में खलबली मच गई। सोमवार को मामला थाने पहुंचा।
नगर के एक मोहल्ला निवासी एक किशोरी का मोहल्ले के ही गैर बिरादरी के युवक से तीन वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा है। सोमवार सुबह पांच बजे लड़की थाने पहुंच गई और पुलिस को बताया कि तीन वर्ष से उसका प्रेमी शादी करने की बात कहते हुए उसका शारीरिक शोषण कर रहा है। प्रेमी के परिवार वाले शादी को तैयार नहीं हैं। लड़की के बयान के आधार पर पुलिस ने लड़की के घरवालों के साथ ही प्रेमी युवक और उसके परिवार वालों को थाने बुलाया। थाने में दिन भर चली पंचायत के बाद भी प्रेमी के परिवार वाले लड़की से शादी कराए जाने को तैयार नहीं हुए तो पुलिस लड़की के प्रेमी को हवालात में बंद करने चली, इस पर लड़की पुलिस से भिड़ गई और प्रेमी पर कोई कार्रवाई नहीं करने की मांग करने लगी।
देर शाम तक बात नहीं बनते देख लड़की ने प्रेमी पर यौन शोषण करने और प्रेमी के भाई और पिता पर प्रेमी को शह देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दे दी। इस पर प्रेमी के परिवार के लोग बैकफुट पर आ गए, लेकिन उन्होंने कहा कि शादी के बाद वह बेटे और बहू को अपने घर में नहीं घुसने देंगे। प्रेमी ने कहा कि वह शादी करने को तैैयार है और बाहर कहीं जाकर काम कर अपनी और होने वाली पत्नी की गुजर बसर करेगा। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। प्रेमी के परिवार के लोगों ने उसके कपड़े आदि थाने में ही लाकर दे दिए। प्रेमी लड़की को लेकर कहीं चला गया है।