Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Beheaded body of young man found in dry well in Shahjahanpur

शाहजहांपुर: सूखे कुएं में मिला युवक का धड़, सिर का नहीं लगा पता, बैग में मिले आधार कार्ड ने उलझाई गुत्थी

Wed, 18 Nov 2026 12:54 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 18 Nov 2026 12:54 PM IST
सार

शाहजहांपुर के कलान क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव सिउड़ी के बाहर स्थित सूखे कुएं से एक युवक का सिर कटा शव बरामद हुआ है। मौके पर एक बैग में आधार कार्ड की प्रति समेत अन्य सामान भी बरामद हुआ, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने हत्या के बाद शव फेंके जाने की आशंका जताई है। 

विज्ञापन
Beheaded body of young man found in dry well in Shahjahanpur
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के कलान क्षेत्र के गांव सिउड़ी में मंगलवार को एक खेत के सूखे कुएं से युवक का सिर कटा शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव के पास मिले बैग में कपड़ों और अन्य सामान के साथ आधार कार्ड की फोटोकॉपी मिली। आधार कार्ड पर दर्ज नाम के व्यक्ति के परिजनों को बुलाकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने शव को पहचानने से इन्कार कर दिया।

विज्ञापन




पुलिस को आशंका है कि हत्या के बाद शव कुएं में फेंका गया है। आधार कार्ड के आधार पर खुद को मृत साबित कर भाग जाने की साजिश का एंगल भी जांच में शामिल किया गया है। हालांकि, शव की वास्तविक पहचान और घटना की सच्चाई डीएनए जांच व पुलिस की पड़ताल के बाद ही स्पष्ट होगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बरेली: पुलिस ने मुठभेड़ में पांच पशु तस्करों को किया गिरफ्तार, गोली लगने से दो घायल; तमंचे-कारतूस बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ से दो बजे के बीच गांव के सतीश के खेत में एक ग्रामीण को कुएं से दुर्गंध आई। उसने झांककर देखा तो करीब 30 फुट गहरे कुएं में सिर कटा शव पड़ा था। सूचना पर प्रधान राकेश सिंह ने पुलिस को बुलाया। करीब साढ़े तीन बजे पहुंची पुलिस ने सफाईकर्मियों की मदद से सीढ़ी लगवाकर शव बाहर निकलवाया।

Trending Videos

बैग में मिला ये सामान 
कुएं में कटे सिर की तलाश की गई, लेकिन वह नहीं मिला। शव के पास मिले बैग में कपड़ों के अलावा शीशा, कंघा, सिंदूर की डिब्बी, किताब और मोरपंख भी बरामद हुए। आधार कार्ड की फोटोकॉपी पर विनोद पुत्र राजा शर्मा निवासी गांव सिउड़ी, थाना कलान दर्ज था। पुलिस ने उसके परिजनों को बुलाया, लेकिन वे शव की शिनाख्त नहीं कर सके।

यह भी पढ़ें- बरेली: खाद्य निरीक्षक बनकर वसूली कर रहा था सेवानिवृत्त तहसीलदार, तीन साथियों समेत गिरफ्तार; ऐसे खुली पोल

एसपी ग्रामीण भंवरे दीक्षा और सीओ जलालाबाद दीपक कुमार सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। फील्ड यूनिट ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। कुएं के आसपास 500 से 600 मीटर के दायरे में तलाश की गई, लेकिन कोई खास सुराग नहीं मिला। शव चार से पांच दिन पुराना होने का अनुमान है। मृतक की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है। कुछ दूरी पर खून के निशान भी मिले हैं।

खुद को मृत साबित करने की साजिश का एंगल भी जांच में
पुलिस की शुरुआती जांच में आधार कार्ड पर दर्ज विनोद का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। कलान थाने में उसके खिलाफ वर्ष 2016, 2023 और 2025 में तीन मामले दर्ज हैं। ये मुकदमे छेड़खानी, एससीएसटी और पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज किए गए थे। वर्ष 2023 के एक मुकदमे में आरोपपत्र दाखिल होने के बाद वह जेल भी जा चुका है। 

पुलिस इस आशंका की भी जांच कर रही है कि कहीं किसी दूसरे व्यक्ति की हत्या कर उसका सिर काटने और शव कुएं में फेंकने के पीछे विनोद की पहचान छिपाकर खुद को मृत साबित करने की साजिश तो नहीं है। फिलहाल इस आशंका की पुष्टि नहीं हुई है।

डीएनए जांच से होगी शव की पहचान
एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि मृतक की वास्तविक पहचान और मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए डीएनए परीक्षण कराया जाएगा। विवेचना चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed