Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Groom tremble after the wedding bride refused to go with him in Shahjahanpur

शाहजहांपुर: निकाह के बाद कांपने लगा दूल्हा, हालत देख दुल्हन रह गई हैरान, साथ जाने से किया इनकार

Wed, 18 Nov 2026 04:26 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 18 Nov 2026 04:26 PM IST
सार

शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा में निकाह के बाद दूल्हे की हालत बिगड़ गई। वह कांपने लगा। उसकी हालत देख दुल्हन और उसके परिजन हैरान रह गए। डॉक्टर ने जो बताया, उसके बाद दुल्हन ने साथ जाने से इनकार कर दिया। 

विज्ञापन
Groom tremble after the wedding bride refused to go with him in Shahjahanpur
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा में खुदागंज मार्ग स्थित एक मैरिज हाल में मंगलवार को निकाह के बाद अजीब स्थिति पैदा हो गई। निकाह संपन्न होने के बाद दूल्हे की हालत अचानक बिगड़ गई। वह बुरी तरह कांपने लगा। डॉक्टर को बुलाने पर पता चला कि नशीले पदार्थों का सेवन करने वाले दूल्हे को नियमित खुराक नहीं मिलने के कारण उसकी हालत बिगड़ी है। यह जानकारी मिलने पर दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से इनकार कर दिया। देर रात तक चली पंचायत के बाद दोनों पक्षों में समझौता हुआ।

विज्ञापन
Trending Videos

ऊधमसिंह नगर के खटीमा से बरात आई थी। दुल्हन पक्ष ने बरातियों का गुलाब के फूलों से गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इसके बाद दूल्हा और बरातियों को खाना खिलाया गया। मोहल्ले की मस्जिद के इमाम काजी ने निकाह पढ़वाया। निकाह के बाद दूल्हे के पिता ने छुहारे भी बांटे। इसी दौरान दूल्हे की तबीयत बिगड़ गई और उसका शरीर कांपने लगा। आनन-फानन एक निजी डॉक्टर को बुलाया गया। बताया गया कि नशीले पदार्थों का सेवन करने वाले दूल्हे को नियमित खुराक नहीं मिलने के कारण ऐसी स्थिति हुई। इसके बाद उसे इंजेक्शन दिया गया, तब उसकी हालत सामान्य हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्षों में हुआ समझौता 
इस घटनाक्रम के बाद नई नवेली दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से साफ इनकार कर दिया। मामला बढ़ने पर नगर के गणमान्य लोगों ने दोनों पक्षों के बीच पंचायत कराई। देर रात तक चली बातचीत के बाद समझौता हुआ और शादी से एक दिन पहले दिया गया दहेज का सामान वापस मंगवाकर दुल्हन पक्ष को सौंप दिया गया। इसके बाद दूल्हा बिना दुल्हन के ही बरात लेकर लौट गया। तिलहर के सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि उन्हें इस प्रकरण की जानकारी नहीं है। फिर भी कोई शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed