{"_id":"6a9dbdb1dcc4f85a9108e19b","slug":"begging-program-called-off-after-talks-with-officials-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-183827-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: अधिकारियों से वार्ता के बाद निरस्त किया भीख मांगने का कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: अधिकारियों से वार्ता के बाद निरस्त किया भीख मांगने का कार्यक्रम
विज्ञापन
पुवायां थाने में एकत्र लोहारबढ़ैया समुदाय और हिंदू संगठन के लोग। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां। नगर में एक धार्मिक स्थल के पास रहने वाले लोहार बढ़ैया के 65 परिवारों का जमीनी विवाद होने के कारण हिंदू युवा संगठन ने उनको रहने के स्थान से नहीं हटाने की मांग की थी। इसको लेकर व्यापारियों से भीख मांगकर मदद की अपील करने का कार्यक्रम था, जो वार्ता के बाद निरस्त कर दिया गया।
नगर में एक स्थान पर लोहारबढ़ैया लोगों के परिवार रहते हैं। भूमि के स्वामित्व को लेकर लोहार बढ़ैया और जगह का स्वामी बताने वालों के बीच मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है। रविवार को हिंदू युवा संगठन के अध्यक्ष अवनीश मिश्रा के नेतृत्व में नगर के राजीव चौक पर कार्यकर्ताओं के साथ लोहारबढ़ैया परिवारों के लोग भी एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं का नगर में दुकानदारों से भीख मांगकर लोहारबढ़ैया परिवारों को जगह पर रहने देने के लिए समर्थन की मांग करना था।
जानकारी पाकर एसडीएम सदानंद सरोज, सीओ प्रवीण मलिक और थाना प्रभारी आरके रावत राजीव चौक पर पहुंचे और सभी को थाने में वार्ता के लिए बुलाया। थाने में दूसरे पक्ष राजपरिवार से भी कई लोग पहुंचे। अधिकारियों के सामने हुई वार्ता में तय हुआ कि जब तक कोर्ट का निर्णय नहीं आ जाता, तब तक लोहारबढ़ैया परिवार वहीं पर रहेंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा वहां पर जलभराव की समस्या को नगर पालिका के माध्यम से समाप्त कराया जाएगा। जिस पर दोनों पक्ष सहमत हो गए और भीख मांगकर प्रदर्शन करने का कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया।
--
जमीन का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। दोनों पक्षों के बीच वार्ता हुई है। कोर्ट का निर्णय आने तक यथास्थित बनी रहेगी। जलभराव की समस्या का नगरपालिका के माध्यम से समाधान कराया जाएगा।
-सदानंद सरोज, एसडीएम पुवायां