फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Before Tilak, the young man took the suicide step

तिलक से पहले युवक ने उठा लिया आत्मघाती कदम, 14 अप्रैल को जानी थी बरात

Wed, 23 Mar 2022 12:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
Before Tilak, the young man took the suicide step
कहिलिया में प्रेमी युगल का रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा होने पर खड़ी ट्रेन। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। युवक के परिजन की खुशियां एक पल में बिखर गईं। तीन अप्रैल को उसका तिलक चढ़ना था। उसकी 14 अप्रैल को बरात जानी थी। उसकी शादी की तैयारियां तेजी से चल रही थीं। तिलक से पहले ही युवक ने आत्मघाती कदम उठा लिया। ट्रेन से कटकर उसकी मौत होने के साथ ही परिजन के अरमान चकनाचूर हो गए हैं।
विज्ञापन

तीन साल पहले विकास भवन में ह्दयगति रुकने के कारण युवक के पिता का निधन हो गया था। उनकी मौत के बाद पूरे परिवार की जिम्मेदारी पत्नी ने संभाल रखी थी। तीन भाइयों में आत्महत्या करने वाला युवक तीसरे नंबर का था। उसकी शादी उसके फूफा ने कटरा क्षेत्र में तय की थी। तीन अप्रैल को तिलक का कार्यक्रम तय था। 14 अप्रैल को बरात जानी थी।
विज्ञापन

दुल्हन के लिए आभूषण से लेकर कपड़ों तक की खरीदारी की जा रही थी। सोमवार शाम को युवक के फूफा ने उससे करीब साढ़े सात बजे फोन कर तैयारियों के बारे में पूछा था। युवक ने पूरी जानकारी देने के बाद फोन काट दिया था। लेकिन, रात में उसने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। शादी की तैयारियां मातम में बदल गईं। भाई-बहन और मां युवक की मौत की खबर सुनकर बिलख पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

दहेज के लिए पसंद की थी बाइक
युवक की सगाई एक फरवरी को हुई थी। लड़के और लड़की ने एक-दूसरे को सोने की अंगूठी पहनाई थी। फूफा ने बताया कि दहेज में लड़की पक्ष बाइक देने को थे। युवक ने शोरूम पर जाकर बाइक खुद पसंद की थी। उसने अपनी शादी तय करने का विरोध भी नहीं किया।
दसवीं का छात्र था युवक, कल हिंदी का पेपर था
युवक कक्षा दस का छात्र था। 24 फरवरी से शुरू बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल में हिंदी के पेपर के लिए तैयारी कर रहा था। उसने हरदोई से फार्म भरा था। परीक्षा आने से पहले ही वह पूरी मशक्कत के साथ तैयारियों में जुटा था। जबकि युवती कक्षा छह पास ही थी।
सजातीय थे युवक-युवती
युवक और युवती के घर के बीच में 100 मीटर का फासला है। युवक के पास एंड्रॉएड फोन था। दोनों सजातीय थे। सोमवार शाम को युवक अपनी बाइक लेकर घर से निकला था। आधी रात तक वह इधर-उधर घूमता रहा। रात 12 बजे युवती भी घर से निकल आई। आशंका है कि दोनों रेलवे ट्रैक पर जा पहुंचे। तेज रफ्तार ट्रेन के चलते दोनों के शव क्षत-विक्षत हो गए। दोनों के शव एक-दूसरे से दस कदम की दूरी पर पड़े थे। शव से कुछ दूरी पर का मोबाइल फोन पड़ा था। लड़के का धड़ रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा था। जबकि लड़की का शव अप लाइन पर बीच में पड़ा था।

रेलवे ट्रैक पर शव पड़े होने से रेल यातायात बाधित
सुबह मालगाड़ी के चालक ने अप लाइन पर शव पड़े देखकर कंट्रोल को सूचना दी थी। इसके बाद ट्रेनों को रोक दिया गया। उदयपुर सिटी साप्ताहिक एक्सप्रेस, पोरबंदर एक्सप्रेस, राजधानी एक्सप्रेस, गरीब रथ एक्सप्रेस और कई मालगाड़ियों को पीछे रोक दिया गया। आरपीएफ और जीआरपी ने शव को कब्जे में लेने पर एक घंटे के बाद रेल संचालन को शुरू कराया जा सका।
बेटी के लिए रिश्ते की तलाश कर रहे थे पिता
18 वर्ष की इकलौती बेटी की शादी के लिए उसके पिता लड़के की तलाश कर रहे थे। युवती चार भाइयों के बीच इकलौती बहन थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed