{"_id":"67b0ced7f45e5a1a3c0d11e6","slug":"bees-attack-again-in-the-block-premises-many-people-injured-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-137838-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ब्लाॅक परिसर में मधुमक्खियों का फिर हमला, कई लोग जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ब्लाॅक परिसर में मधुमक्खियों का फिर हमला, कई लोग जख्मी
Sat, 15 Feb 2025 10:58 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 15 Feb 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
कलान में राजकीय बीज भंडार के भवन पर लगा मधुमक्खियों का छत्ता। संवाद
कलान। ब्लॉक कार्यालय परिसर में बने राजकीय कृषि बीज भंडार के भवन के दरवाजे के ऊपर लगे मधुमक्खी के छत्ते में शनिवार दोपहर किसी पक्षी ने फिर चोंच मार दी। इससे मधुमक्खियां हमलावर हो गईं। उन्होंने गेट के पास राजेश सैनी की चाय की दुकान पर मौजूद रामशरन, अनोखेलाल, रतिराम, विनीत को काट लिया। बाद में उन्होंने परिसर में बनी पीएचसी में मौजूद कई महिलाओं और ब्लाॅक कार्यालय के कर्मचारियों को काट लिया। हमले से बचने के लिए कार्यालय परिसर में भगदड़ मच गई और कर्मचारियों ने कमरे अंदर से बंद करके अपना बचाव किया।
दो सप्ताह पहले भी वहां एक पेड़ पर लगे छत्ते पर पक्षी के चोंच मारने के बाद मधुमक्खियों के हमले में चाय विक्रेता समेत कई लोग घायल हो गए थे। पेड़ पर लगा छत्ता हटा दिया गया तो दूसरी जगह छत्ता बन गया। खंड विकास अधिकारी के अनुसार मधुमक्खी का छत्ता जल्द हटाया जाएगा। संवाद