फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Beautification of the station will start after the platform is raised

Shahjahanpur News: प्लेटफाॅर्म ऊंचा होने के बाद शुरू होगा स्टेशन का सौंदर्यीकरण

Mon, 09 Oct 2023 12:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 09 Oct 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Beautification of the station will start after the platform is raised
रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर दो पर चलता निर्माण कार्य। संवाद
बदायूं। रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर दो को ऊंचा करने का काम तेज गति से किया जा रहा है। इसके बाद अमृत भारत योजना के तहत रेलवे स्टेशन का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। इसके लिए पहले रेलवे स्टेशन की टीन शेड बदली जाएगी। इसी महीने से काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन




रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म दशकों से बुरी स्थिति में थे। केंद्र सरकार की अमृत भारत योजना के तहत अब यहां कई परिवर्तन कराए जाएंगे। प्लेटफाॅर्म नंबर एक की तरह दो पर भी यात्रियों को सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगीं। यहां पर अब कोच गाइडेंस सिस्टम भी लगेगा ताकि रिजर्वेशन वाले यात्रियों को सहूलियत मिल सके। यात्रियों के बैठने की भी बेहतर व्यवस्था की जाएगी। यात्रियों और रेल कर्मियों की सुविधा के लिए स्टेशन पर पहली बार वाहन पार्किंग भी बन रही है। इसके अलावा पेयजल सुविधा पर भी काम किया जा रहा है। इसके लिए नए तरीके से व्यवस्था की जाएगी। रेलवे विभाग के निर्माण विभाग का कार्य देख रहे इज्जतनगर के आनंद ने बताया कि रेलवे स्टेशनों पर हर जगह अमृत भारत योजना के तहत कार्य कराए जा रहे हैं। काफी पुराना शेड होने से कई जगह पर टीन टूट चुकी है जिससे बरसात में पानी टपकता है और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को परेशानी होती है।
विज्ञापन

-------------------



फोटो--- 2



इंडिया मार्का हैडपंप में मोटर जोड़कर की जा रही जलापूर्ति



- रेलवे स्टेशन के दो नंबर प्लेटफार्म का निर्माण कार्य चल रहा है। यहां इंडिया मार्का हैडपंप में मोटर जोड़कर जलापूर्ति की जा रही है। जरूरत के हिसाब से तो ठीक है लेकिन सरकारी काम में सरकारी हैडपंप में मोटर डाल लेना लोगों को हजम नहीं हो रहा। यह देख लोग ठेकेदार पर सवालिया निशान लगा रहे हैं।

रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर दो पर चलता निर्माण कार्य। संवाद

रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर दो पर चलता निर्माण कार्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed