फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   BDC, district panchayat members declared election programs

बीडीसी, जिला पंचायत सदस्यों का चुनाव कार्यक्रम घोषित

Tue, 22 Sep 2015 11:28 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Tue, 22 Sep 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
BDC, district panchayat members declared election programs
जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के चुनाव की राज्य निर्वाचन आयोग से अधिसूचना जारी होने के बाद डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत शुभ्रा सक्सेना ने चुनाव प्रक्रिया से संबंधित कार्यक्रम मंगलवार को अधिकृत तौर पर घोषित कर दिया। निर्वाचन की घोषित समय सारिणी के अनुसार पहले चरण में 28 सितंबर से पुवायां तहसील के विकास खंडों में नामांकन कराए जाएंगे। जलालाबाद तहसील के विकास खंडों में चौथे और अंतिम चरण की नामांकन प्रक्रिया दस अक्तूबर को पूरी होगी। एक नवंबर को सुबह आठ बजे से सभी स्थानों पर एक साथ मतगणना होगी।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार बुधवार को तहसील स्तर के पंचायत निर्वाचन अधिकारी अपने क्षेत्र के बीडीसी और जिला पंचायत सदस्यों के स्थानों पर निर्वाचन के लिए प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों का पूरा विवरण देते हुए सूचना निर्गत करेंगे। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे निर्वाचन कार्यक्रम का व्यापक प्रचार कराने के लिए गांवों में मुनादी कराकर जन साधारण को चुनाव प्रक्रिया से अवगत कराएं।
विज्ञापन

डीएम ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन की घोषित समय सारिणी के मध्य पडने वाले सार्वजनिक अवकाश के दिनों में संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत और तहसील कार्यालयों के सूचना पटों पर भी निर्वाचन कार्यक्रम चस्पा कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला मुख्यालय पर होंगे जिला पंचायत के नामांकन
पंचायत निर्वाचन के घोषित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्रों का विक्रय, नामांकन पत्र भरकर जमा करने, नामांकन पत्रों की जांच, उम्मीदवारी वापस लेने और चुनाव चिन्ह आवंटन का कार्य क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए ब्लाक मुख्यालय पर होगा और जिला पंचायत सदस्यों के निर्वाचन की यह समस्त प्रक्रिया जिला मुख्यालय पर पूरी की जाएगी। मतों की गणना एक नवंबर को ब्लॉक मुख्यालयों पर की जाएगी। क्षेत्र पंचायत सदस्यों के चुनाव परिणाम भी ब्लॉक स्तर पर घोषित होंगे जबकि जिला पंचायत के सदस्यों का निर्वाचन परिणाम जिला मुख्यालय पर घोषित किया जाएगा।

चरणवार घोषित निर्वाचन कार्यक्रम: एक नजर
-----------------------------------------
पहला चरण
ब्लॉक: सिंधौली, बंडा, खुटार एवं पुवायां
नामांकन: 28 व 29 सितंबर को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक
नामांकन पत्रों की जांच: 30 सितंबर और एक अक्तूबर को सुबह आठ बजे से कार्य समाप्ति तक
नाम वापसी: तीन अक्तूबर को अपरान्ह तीन बजे तक, बाद में चुनाव चिन्ह वितरण
मतदान: नौ अक्तूबर को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक


दूसरा चरण
ब्लॉक: मदनापुर, ददरौल, कांट एवं भावलखेड़ा
नामांकन: एक अक्तूबर से तीन अक्तूबर तक सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक
नामांकन पत्रों की जांच: चार व पांच अक्तूबर को सुबह आठ बजे से कार्य समाप्ति तक
नाम वापसी: छह अक्तूबर को सुबह आठ बजे से अपरान्ह तीन बजे तक, बाद में चुनाव चिन्ह वितरण
मतदान: 13 अक्तूबर को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक


तीसरा चरण
ब्लॉक: खुदागंज, जैतीपुर, निगोही एवं तिलहर
नामांकन: छह व सात अक्तूबर को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक
नामांकन पत्रों की जांच: आठ व नौ अक्तूबर को सुबह आठ बजे से कार्य समाप्ति तक
नाम वापसी: 10 अक्तूबर को सुबह आठ बजे से अपरान्ह तीन बजे तक, बाद में चुनाव चिन्ह वितरण
मतदान: 17 अक्तूबर को सुबह सात बजे से अपरान्ह पांच बजे तक


चौथा चरण
ब्लॉक: जलालाबाद, मिर्जापुर एवं कलान
नामांकन: नौ व 10 अक्तूबर को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक
नामांकन पत्रों की जांच: 14 व 15 अक्तूबर को सुबह आठ बजे से कार्य समाप्ति तक
नाम वापसी: 16 अक्तूबर को सुबह आठ बजे से अपरान्ह तीन बजे तक, बाद में चुनाव चिन्ह वितरण
मतदान: 29 अक्तूबर को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक


जिला पंचायत के वार्डों का निर्वाचन: एक नजर

पहला चरण
वार्ड संख्या 01 से 12 तक एवं वार्ड संख्या 16 निगोही चतुर्थ आंशिक

दूसरा चरण
वार्ड संख्या 36 से लेकर 48 तक एवं वार्ड संख्या 35 जलालाबाद चतुर्थ आंशिक


तीसरा चरण
वार्ड संख्या 13 से लेकर 25 तक


चौथा चरण
वार्ड संख्या 26 से लेकर 35 तक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed