फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Basic spirited crowd , which began competition in the children's play

जोशोखरोश से शुरू हुई बेसिक की बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता

Sat, 30 Jan 2016 12:45 AM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sat, 30 Jan 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
Basic spirited crowd , which began competition in the children's play

 लंबे अंतराल के बाद बेसिक शिक्षा विभाग की शैक्षिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता शुक्रवार को शुरू हुई। परमवीर चक्र नायक जदुनाथ सिंह स्टेडियम में 31वीं बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन सपा जिलाध्यक्ष एवं चेयरमैन तनवीर खां ने क्रीड़ाध्वज फहराकर, मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर, रंग-बिरंगे गुब्बारे उड़ाकर, शांति के प्रतीक सफेद कबूतर उड़ाकर किया। इसके बाद उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार के साथ मार्च पास्ट की सलामी ली और प्रतियोगिता आरंभ करने की घोषणा की। पिछली प्रतियोगिता के चैंपियन खिलाड़ी बंडा ब्लाक के पंकज सिंह ने मशाल के साथ मैदान का चक्कर लगाया तो पूरा स्टेडियम तालियों से गूंज उठा। इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। उद्घाटन के मौके पर आतिशबाजी का प्रदर्शन भी किया गया।

विज्ञापन

प्रतियोगिता के उद्घाटन की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद मुख्य अतिथि चेयरमैन तनवीर खां ने बीएसए राकेश कुमार के साथ मार्च पास्ट की सलामी ली। मार्च पास्ट का नेतृत्व गुरु नानक पाठशाला के बैंड ने किया। उनके पीछे विकास खंड भावलखेड़ा, ददरौल, कांट आदि की टीमें कदमताल करते चल रही थीं। सबसे पीछे विकास खंड मदनापुर के बच्चे खुशी से लबरेज अनुशासन के साथ चल रहे थे। मार्च पास्ट के बाद गुरु नानक पाठशाला की छात्राओं ने मां शारदे की वंदना पर भावपूर्ण नृत्य किया। वहीं, प्राथमिक स्कूल हथौड़ा द्वितीय (मॉडल स्कूल) के बच्चों ने वंदे मातरम गीत पर मनमोहक प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरीं। इस कार्यक्रम में शामिल बच्चों ने कन्या भ्रूण हत्या रोकने, स्वच्छता, स्वास्थ्य, पर्यावरण आदि से संबंधित संदेश अंग्रेजी में देकर सभी ने खूब वाहवाही लूटी। प्राथमिक वर्ग की 50 मीटर दौड़ भी हुई। प्रतियोगिताओं के परिणाम अंत में एक साथ घोषित होंगे।
विज्ञापन

शिक्षक नेता देवेश वाजपेयी और व्यायाम शिक्षक डॉ. विनय गुप्ता के संचालन में हुए कार्यक्रम में सहायक लेखाधिकारी एसएसए पीपी सिंह, खंड शिक्षाधिकारी मुख्यालय संजय शुक्ला, जिला व्यायाम शिक्षक राम प्रसाद, शिक्षक नेता जागेश पाली, राधारमण त्रिपाठी, सुभाष चंद्र मिश्र, विश्राम सिंह, इमरान सईद खां, विकास मिश्रा, नीरज मिश्रा, रवींद्र प्रजापति, संदीप मिश्रा, नफीस खां, सरताज अली, मसूद कमाल, राज कुमार तिवारी, नवेंदु मिश्रा, ज्योति स्वरूप निराला, सुखप्रीत कौर, शिक्षामित्र नेता श्याम लाल यादव, रत्नाकर दीक्षित, वेद वर्मा समेत खंड शिक्षाधिकारी और अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed