फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Basantapur Eleven team won the Puwayan Premier League cricket tournament by six wickets.

Shahjahanpur News: बसंतापुर इलेवन की टीम ने छह विकेट से जीता पुवायां प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट

Sun, 01 Feb 2026 11:34 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Basantapur Eleven team won the Puwayan Premier League cricket tournament by six wickets.
खुशी मनाते  पुवायां प्रीमियर  लीग  की विजेता टीम बसंतापुर इलेवन के ​खिलाड़ी। संवाद
पुवायां। पुवायां के सूर बाबा मैदान पर खेले जा रहे पुवायां प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में बसंतापुर की टीम ने जीसी क्लब को छह विकेट से कराकर ट्राॅफी जीत ली।
विज्ञापन

जीसी क्लब के कप्तान हरिओम गुप्ता ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। जीसी क्लब की टीम 13 ओवर में 95 रन पर ऑलआउट हो गई। जीसी क्लब के खिलाड़ी हरिओम ने 21 और लवकुश ने 19 रन बनाए। बसंतापुर के खिलाड़ी नौशाद और विश्वास ने तीन-तीन विकेट लिए।
विज्ञापन

जवाब में खेलने उतरी बसंतापुर इलेवन की टीम ने 11.3 ओवर में छह विकेट पर 96 रन बनाकर फाइनल जीत लिया। छोटू ने 33 और नौशाद ने 19 रनों का योगदान दिया। छोटू को मैन ऑफ द घोषित किया गया। विश्वास को टूर्नामेंट का श्रेष्ठ बल्लेबाज और राइजिंग क्लब के खिलाड़ी फरहान को श्रेष्ठ गेंदबाज घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के नगर अध्यक्ष अर्पित गुप्ता और आरएसएस के जिला प्रचारक अभिनव, ओमेंद्र ने खिलाड़ियों को ट्राॅफी और पुरस्कार प्रदान दिए। विजेता टीम को ट्राॅफी दी गई। फाइनल मैच में अंपायरिंग आकाश यादव और सुमित दीक्षित ने की। स्कोरिंग राजवंश सिंह और कमेंट्री रविंद्र सिंह ने की। आयोजन में अंकित भारद्वाज, भानुप्रताप त्रिवेदी सहित कई लोगों का सहयोग रहा।
-----------------------
कटरा किंग ने बंडा को छह विकेट से हराया



शाहजहांपुर। टीचर्स प्रीमियर लीग टूर्नामेंट का रविवार को शुभारंभ हो गया। मैच में कटरा किंग की टीम ने बंडा फिनिशर को छह विकेट से हराकर जीत दर्ज की।



कैंट मैदान पर बंडा फिनिशर के कप्तान सामी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 172 रन बनाए। लोकेंद्र ने 56 और पंकज ने 30 रनों का योगदान दिया। कटरा किंग के गेंदबाज तौकीर और आरेंद्र ने दो-दो विकेट प्राप्त किए।



जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए कटरा की टीम ने चार विकेट होकर निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। दीपक शर्मा ने 55 और केसरी ने 60 रन बनाए। बंडा के गेंदबाज निरंकार ने एक विकेट प्राप्त किया। मैन ऑफ द मैच दीपक शर्मा रहे।



इससे पहले लीग का शुभारंभ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र यादव व विशिष्ट अतिथि बीएसए दिव्या गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस मौके पर शिक्षक नेता यशपाल सिंह, राजकुमार सिंह, अमित कुमार, नितिन मिश्रा मौजूद रहे। मैच के अंपायर रिजवान व दिनेश शर्मा रहे। स्कोरिंग मयूर खन्ना व हर्ष ने की। संवाद
------
फोटो 68



क्राउन वॉरियर ने फरीद क्लब को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया



शाहजहांपुर। स्व. सूरज कांति मेमोरियल क्रिकेट लीग में क्राउन वॉरियर ने फरीद क्लब को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। जीएफ कॉलेज मैदान पर पहले सेमीफाइनल मैच में क्राउन वॉरियर ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय किया। फरीद अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 117 बनाए। अनुज ने 30, अभिनव ने 26 रनाें का योगदान दिया। क्राउन वॉरियर की ओर से अजीम ने चार, सुबोध ने तीन, विपिन ने दो विकेट हासिल किए।




जवाब में क्राउन वॉरियर की टीम ने बिना विकेट खोए लक्ष्य को हासिल कर लिया। इरफान ने 51, आहद ने 55 रन बनाए। अंपायर अनुज यादव व मोहित रहे। स्कोरिंग सनी और कमेंट्री पंकज तिवारी ने की। टूर्नामेंट आयोजक अभय सिंह गुर्जर के अनुसार, तीन फरवरी को दूसरा सेमीफाइनल मैच पुलिस क्लब और रॉयल 11 के मध्य खेला जाएगा। संवाद

खुशी मनाते  पुवायां प्रीमियर  लीग  की विजेता टीम बसंतापुर इलेवन के खिलाड़ी। संवाद

खुशी मनाते  पुवायां प्रीमियर  लीग  की विजेता टीम बसंतापुर इलेवन के खिलाड़ी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed