{"_id":"3a2c6b35e03e019402df891e36e42479","slug":"bartiya-kisan-union-protested-against-the-administration-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंडे लहराकर प्रशासन का किया तीखा विरोध ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंडे लहराकर प्रशासन का किया तीखा विरोध
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
Updated Thu, 14 Jan 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
भाकियू तीन दिन से किसानों के मुआवजा व अन्य मांगों संग दे रहा है धरना
रबी सीजन में फसली नुकसान का सामना करने के बावजूद मुआवजा न मिलने से परेशान किसानों को आर्थिक सहायता के चेक दिए जाने, लागत के अनुरूप गन्ना का समर्थन मूल्य जल्द घोषित किए जानें, चीनी मिलों पर पिछले पेराई सीजन का बकाया गन्ना भुगतान शीघ्र कराने, फसलों की सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली सप्लाई देने आदि मांगों को लेकर भाकियू कार्यकर्ता कलक्ट्रेट में बोरिया बिस्तर डालकर धरना प्रदर्शन पर डटे हैं।
जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि सर्दी के बावजूद खुले आसमान के नीचे धरना-प्रदर्शन में शामिल यूनियन परिवार की महिलाओं और बच्चों का त्याग व्यर्थ नहीं होने दिया जाएगा। धरना में रणजीत सिंह, अनिल सिंह यादव, छुटटन अंसारी, जय सिंह, परमेश्वर दीन, सियाराम, रामलड़ैते, शिवसरन लाल, नन्हीं देवी, राजेश्वरी, नत्थू लाल वर्मा, रूपन लाल, फूल चंद्र, लीलाराम, अवधेश कुमार, किशन पाल, रामनाथ, वीरेश कुमार, सुखविंदर सिंह आदि शामिल रहे।