{"_id":"58b587f94f1c1b3f06830b6e","slug":"bank-strike-affects-150-million-transaction","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक हड़ताल से 150 करोड़ का लेन-देन प्रभावित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक हड़ताल से 150 करोड़ का लेन-देन प्रभावित
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
Updated Tue, 28 Feb 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
हड़ताल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
100 करोड़ की क्लियरिंग पर भी पड़ा प्रभाव, कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर उठाईं मांगें
प्राइवेट बैंकों में भी नहीं करने दिया कामकाज, ग्राहक हुए परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। यूनाइटेड फोरम बैंक यूनियन के आह्वान पर मंगलवार को राष्ट्रीयकृत बैंक कर्मी हड़ताल पर रहे। इस बीच उन्होंने प्राइवेट बैंकों का कामकाज भी नहीं होने दिया और इन बैंकों में जाकर कर्मचारियों का काम रोका। हड़ताल से जिले में लगभग 100 करोड़ की क्लियरिंग और 150 करोड़ का नकद लेन-देन भी प्रभावित हुआ।
यूपी बैंक इंपलाइज यूनियन के बैनर तले हड़ताल में सभी यूनियन के कर्मचारी और अधिकारी शामिल हुए। स्थानीय शाखा सचिव अतुल मेहरोत्रा ने बताया कि यूनाइटेड फोरम बैंक यूनियन के आह्वान पर हुई हड़ताल से जिलेे में करीब सौ करोड़ की क्लियरिंग और डेढ़ सौ करोड़ का नकद लेन-देन प्रभावित हुआ। इससे पूर्व बैंक कर्मियों ने गोविंदगंज स्थित इलाहाबाद बैंक परिसर में एकत्र होकर विभिन्न मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। बाद में सभा कर मांगेें पूरी किए जाने की मांग उठाई।
चूंकि यह हड़ताल राष्ट्रीयकृत बैंकों की ही थी, लिहाजा प्राइवेट बैंकें रोज की तरह खुलीं और उनमें कामकाज शुरू हुआ, लेकिन हड़ताली कर्मचारियों ने रणनीति बनाकर इन बैंकों में भी काम नहीं होने दिया। प्रदर्शन में सचिव अतुल मेहरोत्रा, चंद्रभान शुक्ला, शशिभूषण पांडेय, मनोज कुमार, मसूद खान, बीके अवस्थी, किशन लाल, कमल किशोर, सोनपाल, नरेंद्र कुमार, विपिन गुप्ता, आत्मा सरन, माया शंकर दुबे आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
बैंकों की हड़ताल से ग्राहक रहे परेशान
तिलहर। बैंक यूनियनों के द्वारा मंगलवार को बैंको की काम बंद हड़ताल से ग्राहकों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। बैंक की ट्रेड यूनियनों ने नोट बंदी के समय अधिक काम करने का भुगतान न मिलने को लेकर मंगलवार को देशव्यापी बैंक बंद का आह्वान किया था। बंद बैंकों के कारण दूरदराज से आए ग्राहकों को खासी परेशानी उठानी पड़ी।