फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bahare Alam trapped mother and daughter by posing as Rakesh in Shahjahanpur

UP: बहारे आलम ने राकेश बनकर मां-बेटी को जाल में फंसाया, धर्म परिवर्तन कराने की थी तैयारी, ऐसे बची दोनों

Tue, 13 May 2025 10:17 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 13 May 2025 10:17 AM IST
सार

Shahjahanpur News: खुटार क्षेत्र के रहने वाले दो भाई अपनी पहचान छिपाकर महिला और उसकी नाबालिग बेटी को झांसा देकर अपने घर ले आए। यहां धर्म परिवर्तन कराकर किशोरी से निकाह करने की तैयारी थी, इससे पहले ही किसी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मां-बेटी को आरोपियों के चंगुल से बचाया। 

विज्ञापन
Bahare Alam trapped mother and daughter by posing as Rakesh in Shahjahanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : stock.adobe

विस्तार

शाहजहांपुर के खुटार में एक युवक और उसका भाई खुद को हिंदू नाम बताकर महिला और किशोरी को घर ले आया। आरोपी किशोरी का जबरन धर्म परिवर्तन कराकर निकाह करने की तैयारी में था। सूचना पर पहुंची पुलिस महिला और उसकी बेटी को आरोपी के घर से थाने ले आई। तहरीर मिलने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन


सोमवार को हिंदू संगठनों को जानकारी मिली कि मोहल्ला सरोजनीनगर का बहारे आलम 15 वर्ष की किशोरी को हरियाणा के फरीदाबाद से लेकर आया है। धर्म परिवर्तन कर निकाह करने की तैयारी कर रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार रावत पुलिस बल के साथ बहारे आलम के घर पहुंचे तो वहां बिहार की एक महिला व उसकी 15 साल की पुत्री और चार साल की दूसरी पुत्री मिली। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: इंस्टाग्राम पर फोटो लगाकर लिखे ये तीन अक्षर, फिर दी जान; पत्नी का आरोप- प्रेमिका कर रही थी ब्लैकमेल
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में बहारे आलम ने बताया कि वह फरीदाबाद में काम करता था। वहीं पर महिला भी मजदूरी करती थी। महिला से उसकी दो साल से जान-पहचान है। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला की ओर से उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की धारा तीन और पांच के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा। 

बहारे आलम ने अपना नाम बताया था राकेश 
महिला ने बताया कि वह बिहार के जनपद कटिहार की रहने वाली है। दो वर्ष पहले उसके पति की मौत हो चुकी है। बहारे आलम ने खुद को हिंदू बताते हुए अपना नाम राकेश बताया था। उसने अपने भाई जान मोहम्मद उर्फ छोटू को भी फरीदाबाद बुला लिया था। उसका भी परिचय हिंदू नाम से कराया। 

यह भी पढ़ें- UP: दंपती में अनबन...पति के दोस्तों ने समझौते के बहाने बुलाया, होटल में दरिंदगी कर बनाया वीडियो; दर्दनाक कहानी

दोनों झांसा देकर 11 मई को खुटार लाए थे। यहां पता चला कि दोनों मुस्लिम हैं। उसने शादी करने से मना किया तो दोनों भाई उस पर और नाबालिग पुत्री पर शादी का दबाव डालने लगे। सोमवार को वह लोगों की मदद से बचकर थाने पहुंची। दोनों उसकी पुत्री का जबरन धर्मांतरण कराकर निकाह की तैयारी में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed