{"_id":"58d80b234f1c1b5d5e1a1076","slug":"baghpat-s-name-in-state-level-kabaddi-competition","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता रही बागपत के नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता रही बागपत के नाम
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Mar 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
कबड्डी
- फोटो : शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
परमवीर चक्र नायक जदुनाथ सिंह स्टेडियम में चल रही राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता बागपत के नाम रही। उसने फानइल मुकाबले में शामली को 26-19 से हराकर श्रेष्ठता साबित की। समापन पर मुख्य अतिथि सीडीओ टीके शिबू ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार के रूप में ट्रैक सूट देकर उनका उत्साह बढ़ाया।
इससे पहले खेले गए सेमीफाइनल में बागपत ने मेरठ को 26-7 से पराजित कर फाइनल में जगह बनायी, दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में शामली ने मुजफ्फरनगर को 37-15 से परास्त कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में शामली और बागपत के बीच कांटे की टक्कर हुई। मध्यांतर तक दोनों टीमें बराबरी पर रहीं, लेकिन मध्यांतर बाद बागपत के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 26-19 से मुकाबला जीत लिया। क्रीड़ाधिकारी अनिमेष सक्सेना ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ के महासचिव राजेश कुमार सिंह की देखरेख में हुई प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में सुरेश कुमार सिंह, सतेंद्र कुमार, विनोद यादव, वीरेंद्र पाल, रामपाल, संदीप, जयशंकर, पीके पांडेय, उपेंद्र, शराफत अली शामिल रहे। आयोजन में मो. उजैर, मो. अनवर, अतुल, अशोक कुमार समेत स्टेडियम स्टाफ का योगदान रहा।
विज्ञापन