फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   bad roads of dadraul and sindhauli

ददरौल और सिंधौली में सड़क की स्थिति खराब, गड्ढों से बचकर निकलते लोग

Fri, 03 Jun 2022 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
bad roads of dadraul and sindhauli
वरेली मोड़ वाइपास से चांदापुर जाने वाले चौहनापुर मार्ग पर हुआ गड्ढा । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। शहर से लेकर देहात तक की सड़कों की स्थिति खस्ताहाल है। पैचवर्क और गड्ढा भरने का अभियान देहात क्षेत्र की सड़कों पर आकर दम तोड़ देता है। गड्ढे भरे भी जा रहे हैं तो जल्द ही स्थिति पहले जैसी हो जा रही है। पीडब्ल्यूडी की सड़कों की हालत काफी खराब है। जबकि लोक निर्माण विभाग के मंत्री जितिन प्रसाद शहर से ही ताल्लुक रखते हैं।
विज्ञापन

शहर से चांदापुर और चौहनापुर पहुंचना कठिन
ददरौल। ग्रामीण इलाकों में सड़कों का हाल इतना खराब है कि राहगीरों को वाहन से सफर करना खतरे से खाली नहीं है। सड़कों पर गड्ढों से आए दिन राहगीर हादसे का शिकार होते रहते हैं। बरेली मोड़ बाईपास से चांदापुर होकर जाने वाले चौहनापुर मार्ग का यही हाल है जो पूरी तरह गहरे गड्ढों में तब्दील हो गया है। हर साल की तरह बीते मानसून सीजन में गर्रा नदी उफनाने से कई किमी तक मार्ग की आधी चौड़ाई बाढ़ से कट चुकी है, लेकिन सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। संवाद
विज्ञापन

लखनऊ-पलिया हाईवे पर सिर्फ दिखावे की मरम्मत
सिंधौली। हाईवे पर खन्नौत नदी के पुल से पहले ही पश्चिम साइड में एक बहुत बड़ा गड्ढा है और उससे कभी बड़ा हादसा हो सकता है। पुल पर कई जगह गड्ढों से रोड ऊबड़-खाबड़ होने से राहगीरों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। सिंगल लेन के पुल पर आए दिन जाम लगता है। सेतु निगम द्वारा दो वर्ष पहले पुल निर्माण शुरू किया, लेकिन बाद में निर्माण कार्य रोक दिया। कंक्रीट पिलर बनाने को तैयार किए कुएं भी अधूरे हैं। गांव बारापुर निवासी कौशल कुमार के अनुसार लंबा जाम लगने पर पुल पार करने में काफी समय लग जाता हैं। सिकलापुर गांव के पप्पू ने बताया सिंधौली में दुकान होने के कारण अक्सर पुल पर जाम में फंसने पर एक किमी का सफर तय करने में कई घंटे लग जाते हैं। संवाद

सिधौली के खन्नौत नदी के पुल से पहले ही पश्चिम साइड हुआ गड्ढा । संवाद

सिधौली के खन्नौत नदी के पुल से पहले ही पश्चिम साइड हुआ गड्ढा । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed