{"_id":"671c0da23f8273101403e496","slug":"baby-girl-born-through-operation-mother-dies-hospital-sealed-for-negligence-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-129955-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ऑपरेशन से जन्मी बच्ची, प्रसूता की माैत... लापरवाही पर अस्पताल सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ऑपरेशन से जन्मी बच्ची, प्रसूता की माैत... लापरवाही पर अस्पताल सील
Sat, 26 Oct 2024 02:59 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 26 Oct 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
मृतका राखी का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
अल्हागंज। ऑपरेशन से बच्ची को जन्म देने के बाद बृहस्पतिवार की रात निजी अस्पताल में प्रसूता की हालत बिगड़ गई। फर्रुखाबाद ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। पति की तहरीर पर पुलिस ने डाॅक्टर और उसकी सहायिका के खिलाफ इलाज में लापरवाही बरतने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इधर, स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पताल को भी सील कर दिया है।
गांव धर्मपुर पिडरिया के मजरा सपहा निवासी बलवीर उर्फ सुआलाल ने गर्भवती पत्नी राखी (40) को फर्रुखाबाद-बरेली हाईवे पर स्थित शिव शक्ति अस्पताल में प्रसव पीड़ा होने पर भर्ती कराया था। रात में डॉ. रत्नेश ने अचानक ऑपरेशन कर दिया। महिला ने बेटी को जन्म दिया। बच्ची को परिजनों को सौंपते हुए डॉक्टर ने राखी की हालत गंभीर बताई। उसे जल्द से जल्द राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाने के लिए कह दिया।
बलवीर ने बताया कि अस्पताल से डॉक्टर भी उनके साथ चला था, लेकिन रास्ते से कहीं नदारद हो गया। इस बीच राखी को परिवार के लोग इलाज के लिए फर्रुखाबाद लिए गए, वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अब डाॅक्टर ने अपना मोबाइल फोन भी बंद कर लिया है। मृतका के तीन बेटियां पहले से हैं। सीएमओ डॉ. आरके गौतम ने बताया कि संबंधित अस्पताल पंजीकृत है। महिला की मौत की सूचना पर नोडल अधिकारी को भेजकर अस्पताल को सील करा दिया है। उसकी फाइल काे देखा जाएगा। नियम के अनुसार जांच होगी।