फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   babu in field against bsp

बसपा के खिलाफ बाबू सिंह कुशवाहा ने ठोकी ताल

Wed, 22 Jun 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Wed, 22 Jun 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
babu in field against bsp
 babu in field against bsp
एनआरएचएम घोटाले में सीबीआई जांच के बाद कारावास भोग चुके पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा ने बसपा के खिलाफ ताल ठोंक दी है। कांट कसबे के संगम मैरिज लॉन में बुधवार को आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में उनका गम और गुस्सा खुलकर जाहिर हुआ। इसीलिए अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में उन्होंने बसपा को निशाने पर रखते हुए सूबे की 402 सीटों से नवगठित जन अधिकार मंच के उम्मीदवार खड़े करने का ऐलान किया। 
विज्ञापन

बता दें कि एनआरएचएम घोटाले की सीबीआई जांच में दोषी पाए जाने पर कुशवाहा को जेल भेज दिया गया था। इसी आधार पर बसपा सुप्रीमों मायावती ने उन्हें मंत्री पद से बर्खास्त करके पार्टी से बाहर कर दिया, लेकिन सम्मेलन में मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह ने कहा कि यह तो सिर्फ एक बहाना था। उन्होंने कहा कि सविता समाज के राष्ट्रीय महामंत्री के नाते अन्य पिछड़ा वर्ग को तीन हजार से ज्यादा नौकरियां देने से मायावती नाराज थीं। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उनके प्रयासों को बसपा नेतृत्व ने पिछड़ा वर्ग पर प्रभुत्व जमाने की कोशिश मानते हुए उन्हें पार्टी से निकाल दिया, लेकिन अब इसी पिछड़े वर्ग को गोलबंद करके बसपा से अपने अपमान का बदला लेंगे। प्रदेशा सचिव राजेंद्र पाल ने कहा कि कार्यकर्ता जिले की सभी छह विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारने लायक संगठन तैयार करें क्योंकि चुनाव सक्रिय कार्यकर्ताओं के बल पर लड़ा जाना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष हरिनाम सिंह कुशवाहा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशवाहा को आश्वस्त किया कि दो माह में बूथ स्तर पर पहुंच बनाने का प्रयास होगा। इससे पूर्व, मिश्रीपुर में युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शिवांशु मौर्य के नेतृत्व में अमरेंद्र कुमार, सनी मौर्य, पप्पू कश्यप, राजेश कुमार, सुधांशु कश्यप आदि ने राष्ट्रीय अध्यक्ष और साथ आए अन्य पदाधिकारियों का स्वागत किया। स्वागत और सम्मेलन में राहुल कुशवाहा, अनिल मौर्य, इरफान, नेत्रपाल कुशवाहा, रामसनेही, मूलशरण निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed