फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Baba Ladi wrestler of Ayodhya won the final wrestling fight in shahjahanpur

पुवायां में दंगल: अयोध्या के बाबा लाडी पहलवान ने जीती फाइनल कुश्ती, पंजाब के जग्गा को दी पटखनी

Sun, 01 Dec 2024 03:49 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 01 Dec 2024 03:49 PM IST
सार

शाहजहांपुर के पुवायां में शनिवार को राष्ट्रीय एकता विराट दंगल का समापन हो गया। अयोध्या के पहलवान बाबा लाडी ने पंजाब के पहलवान को हराकर पटके वाली कुश्ती जीती। 

विज्ञापन
Baba Ladi wrestler of Ayodhya won the final wrestling fight in shahjahanpur
बाबा लाडी ने पंजाब के जग्गा पहलवान पर प्रहार किया तो जग्गा चारों खाने चित्त हो गए - फोटो : संवाद

विस्तार

शाहजहांपुर के पुवायां में ढकिया मार्ग के किनारे मैदान में राष्ट्रीय एकता विराट दंगल का शनिवार को अंतिम दिन रहा। इसमें अयोध्या से आए पहलवान बाबा लाडी ने पटके वाली कुश्ती (फाइनल) में पंजाब के जग्गा पहलवान को पटखनी दी और 21 हजार रुपये का इनाम जीत लिया।

विज्ञापन


दंगल में कई दिन तक बाबा लाडी के भाई छोटा लाडी का जलवा रहा था। उन्होंने कई नामी पहलवानों को हराया था। शनिवार को पंजाब के जग्गा पहलवान ने कई कुश्ती जीतीं। इसके बाद उन्होंने किसी भी पहलवान को फाइनल मुकाबले में उतरने की चुनौती दी तो बाबा लाडी मैदान में आए। उन्होंने कुछ ही देर में जग्गा पहलवान को धूल चटा दी और ओवरऑल चैंपियन की शील्ड पर कब्जा कर लिया। जीत के बाद पहलवानों और दर्शकों ने बाबा लाडी को कंधों पर उठा लिया और खूब पुरस्कार दिए।
विज्ञापन


इन पहलवानों के बीच भी हुए मुकाबले 
इससे पहले मेरठ के ओमकार ने पंजाब के मोंटी को, नेपाल के लकी थापा ने पंजाब के विक्की, जम्मू के रिजवान धनी ने राजस्थान के कालू पहलवान, उन्नाव के मंटानी ने राजस्थान के मनीष, लकी थापा ने राजस्थान के शमसेर को मात दी। दंगल के अंतिम दिन सभी मुकाबले खुले में कराए गए। इस दौरान भारी संख्या में आए दर्शकों ने पहलवानों की हौसला आफजाई की और पुरस्कार दिए। कई पहलवानों के बीच मुकाबले बराबरी पर छूटे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed