{"_id":"5a71c6204f1c1bf17b8b4a1f","slug":"ba-school-students-selected-for-state-level-games","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्तूरबा स्कूल छात्राओं का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कस्तूरबा स्कूल छात्राओं का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
Updated Wed, 31 Jan 2018 07:05 PM IST
विज्ञापन
judo karate
- फोटो : file pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुटार के कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल की पीटी और जूडो टीम कस्तूरबा स्कूलों की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगा। मंडल स्तर में हुई खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर टीम का चयन राज्य प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
खुटार के कस्तूरबा गांधी स्कूल की खेल शिक्षक सफीना खान ने बताया कि उनके स्कूल की पीटी और जूडो टीम की छात्राओं ने पहले जिला स्तर और फिर मंगलवार को बरेली के डोरीलाल अग्रवाल स्टेडियम में खीरी, बदायूं, शाहजहांपुर, बरेली, पीलीभीत के कस्तूरबा स्कूलों की छात्राओं की खेल प्रतियोगिता में भाग लिया था। पीटी टीम में शामिल मंतशा, कशिश, शिवांगी, लक्ष्मी, लद्वमी द्वितीय, सलोनी, वर्षा, शालिनी, कल्पना, शगुन, अंजली, शुभी, सुमन, शालू, नाजिया, सुधा ने टीम को मंडल में प्रथम स्थान दिलाया। जूडो 40 किलो भार वर्ग में रुचि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा खोखो प्रतियोगिता में टीम ने मंडल में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। टीम में छात्रा वर्षा, काजल, प्रियंका, नीमा, गगनदीप कौर, शालिनी, सीमा, ईशा, कंचन, रीमा, रुचि, आसमानी शामिल रहीं।