फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Azizganj-Chauhanapur road damaged by flood repaired

Shahjahanpur News: बाढ़ से क्षतिग्रस्त अजीजगंज-चौहनापुर मार्ग की हुई मरम्मत

Sun, 15 Dec 2024 12:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 15 Dec 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Azizganj-Chauhanapur road damaged by flood repaired
कुर्रियाकलां में अजीजगंज चौहनापुर मार्ग पर बाढ़ से क्षतिग्रस्त होने के बाद की गई मरम्मत। संवाद - फोटो : mathura
कुर्रिया कलां। जुलाई में गर्रा नदी में आई बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुए अजीजगंज-चौहनापुर मार्ग की लोक निर्माण विभाग ने मरम्मत करा दी है। अब इस मार्ग के क्षतिग्रस्त हिस्से पर हुए गड्ढों में वाहनों के पलटने का खतरा टल गया है।
विज्ञापन

अजीजगंज से चौहनापुर, कुर्रियाकलां और कांट होकर मदनापुर तक करीब 61 किमी लंबे मार्ग का 167 करोड़ रुपये की लागत से गत वर्ष चौड़ीकरण कराया गया था। बीच में निर्माण कार्य में अवरोध पड़ा, लेकिन बाद में शेष कार्य पूरे करके इस मार्ग पर गत मार्च में यातायात सामान्य हो सका। तीन-चार माह तक लोग सुगमता से मार्ग पर निकलते रहे, लेकिन गत दस जुलाई की रात गर्रा नदी में आई बाढ़ में कई जगह मार्ग कट गया और जगह-जगह गड्ढे हो गए।
विज्ञापन

बाढ़ से मार्ग को सबसे ज्यादा नुकसान अजीजगंज-चौहनापुर के बीच लगभग 24 किमी के हिस्से में हुआ था।

बाढ़ से नवादा रुद्रपुर, कारी मकुआपुर, बिजलापुर, सरौरा सरौरी, चांदापुर, भरगवां, खिरिया, चौहनापुर आदि गांवों के पास कई जगह बजरी-कोलतार बह जाने से मार्ग दोपहिया वाहनों के चलने काबिल भी नहीं रहा। खिरिया शेख गांव के पास मार्ग का काफी हिस्सा बाढ़ में बह गया, जिसे मिट्टी डालकर पाट दिया गया। वाहनों के गुजरने से वहां मिट्टी दब गई और गड्ढा हो जाने से लोगों को वाहन लेकर निकलने में काफी परेशानी होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस समस्या को लेकर अमर उजाला के 10 दिसंबर के अंक में प्रमुखता से समाचार प्रकाशित होने पर लोक निर्माण विभाग ने संज्ञान लिया। विभाग के अभियंताओं ने ठेकेदार के माध्यम से मार्ग के कटे हिस्से पर डाली गई मिट्टी निकलवाने के बाद वहां गिट्टी-पत्थर का भराव कराया और बाद में बजरी-कोलतार से मार्ग की सतह समतल करा दी। मार्ग की स्थायी मरम्मत हो जाने से किसानों को अब उधर से गन्ना से भरी डनलप बुग्गी, बैलगाड़ी, ट्रैक्टर-ट्राली आदि निकालना आसान हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed