फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   azeem got talet by airgun

एयर गन के शौक ने अजीम को बना दिया नेशनल शूटर

Thu, 05 Mar 2020 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 12:49 AM IST
विज्ञापन
azeem got talet by airgun
शाहजहांपुर। बचपन का शौक व्यक्ति को कहां से कहां तक पहुंचा सकता है, इसका उदाहरण अजीम अहमद हो सकते हैं। बचपन में एयरगन चलाने के शौक ने अजीम को शूटिंग का नेशनल खिलाड़ी बना दिया है। अब वह ओलंपिक और कॉमनवेल्थ गेम्स में देश का प्रतिनिधित्व करने का सपना देख रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला मोहम्मदजई निवासी अजीम का वैसे तो तंबाकू का कारोबार है, लेकिन उन्हें निशानेबाजी विरासत में मिली है। एयरगन चलाने के शौक ने उन्हें देश का ऐसा शूटर बना दिया है, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने का सपना देख रहा है। अजीम मार्च 2018 में हुई 61वीं नेशनल बिग बोर रायफल शूटिंग चैंपियनशिप जीत चुके हैं। इसके अलावा वह जून 2018 में मेरठ में हुई शूटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर नेशनल प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं, हालांकि इस प्रतियोगिता की तिथि अभी घोषित नहीं की गई है। मगर वह कारोबार का मोह छोड़कर प्रतियोगिता की तैयारी के लिए दिल्ली में कोचिंग करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

अजीम ने बताया कि उन्होंने स्माल बोर रायफल की नेशनल प्रतियोगिता के लिए स्थान पक्का कर लिया है। मेरठ में हुए प्री-नेशनल क्वालीफाइंग ट्रायल में उन्होंने स्माल बोर फ्री रायफल के लिए दूसरा स्थान हासिल किया, इस ट्रायल में 14 शूटर शामिल हुए थे। शहर के एसपी कॉलेज से इंटर तक की पढ़ाई पूरी करने वाले अजीम ने अलीगढ़ के उस्ताद हारिस से शूटिंग में महारत हासिल की है। इन दिनों वह नई दिल्ली के तुगलकाबाद में शूटिंग की कोचिंग लेकर नेशनल कंपटीशन की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बकौल अजीम, शूटिंग उन्हें विरासत में मिली है। उनके दादा अब्दुल हफीज भी अपने समय के अच्छे निशानेबाज रहे हैं। बचपन में वह एयरगन से निशाना लगाते थे। अब कॉमनवेल्थ और ओलंपिक गेम्स में देश का प्रतिनिधित्व कर गोल्ड हासिल करने की तैयारी में जुटे हैं। वह 300 मीटर शूटिंग रेंज के कंपटीशन की तैयारी कर रहे हैं। उनका कहना है कि जिले का रायफल क्लब फिर शुरू किया जाए ताकि नए निशानेबाज तैयार हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed