फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Azam Khan appeared in CJM court Shahjahanpur to testify in the 28 year-old case

Shahjahanpur: मुकदमे में गवाही के लिए कोर्ट में पेश हुए आजम खां, मीडिया से बनाई दूरी, मुस्कुराकर चल दिए

Thu, 09 Feb 2023 07:12 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 09 Feb 2023 07:12 PM IST
सार

आजम खां के खिलाफ 28 साल पुराने एक मुकदमे में गवाही के लिए नहीं आने पर जमानती वारंट जारी हुआ था। गुरुवार को वह गवाही के लिए पहुंचे। गवाही की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनके विरुद्ध जमानती वारंट अदालत ने समाप्त कर दिया। 

विज्ञापन
Azam Khan appeared in CJM court Shahjahanpur to testify in the 28 year-old case
गवाही के लिए आए पूर्व मंत्री आजम खां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में 28 साल पुराने एक मुकदमे में गवाही के लिए पूर्व मंत्री मोहम्मद आजम खां गुरुवार को सीजेएम कोर्ट में पेश हुए। गवाही की प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद आजम खां के विरुद्ध जारी जमानती वारंट अदालत ने समाप्त कर दिया। आजम खां अपने बेटे पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के साथ न्यायालय पहुंचे थे। इस दौरान आजम खां ने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की। 

विज्ञापन


विज्ञापन

यह था मामला

आजम खां के अधिवक्ता फिरोज हसन खां और शालिनी ने बताया कि वर्ष 1995 में वह सहकारिता मंत्री थे। 28 अप्रैल 1995 को लखनऊ से रामपुर जाते समय मीरानपुर कटरा की किसान सेवा सहकारी समिति लिमिटेड के यूरिया स्टाक का निरीक्षण करने पहुंच गए थे। निरीक्षण में चार कट्टा यूरिया कम पाया गया। इसके अलावा भी अन्य अनियमितताएं मिलीं थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


आजम खां ने अधिकारियों को जांच कर वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए थे। तत्कालीन अपर जिला सहकारी अधिकारी (बरेली) राम सिंह यादव ने जांच के बाद तहरीर देकर कटरा थाने में आईपीसी की धारा 409 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विवेचना के बाद पुलिस ने किसान सेवा सहकारी समिति के तत्कालीन सचिव/प्रबंध निदेशक रामबाबू गुप्ता के विरुद्ध अदालत में चार्जशीट दाखिल की गई थी। 

Azam Khan appeared in CJM court Shahjahanpur to testify in the 28 year-old case
कचहरी में जाते आजम खां - फोटो : अमर उजाला

गवाही के लिए न आने पर जारी हुआ था जमानती वारंट 

वर्तमान में मुकदमा सीजेएम कोर्ट में विचाराधीन है। इस मुकदमे में आजम खां के अलावा राम सिंह और केदारनाथ यादव को साक्षी बनाया गया था। राम सिंह और केदारनाथ की मृत्यु हो चुकी है। इसी मामले में गवाही के लिए न आ पाने पर आजम खां के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया गया था। 

मीडिया से नहीं की बात, मुस्कुराकर चले गए 

गुरुवार दोपहर करीब दो बजे आजम खां गवाही देने के लिए पहुंचे। कोर्ट की कार्यवाही करीब डेढ़ घंटे चली। गवाही के बाद आजम खां वापस रामपुर चले गए। अदालत से बाहर निकलने के दौरान मीडियाकर्मियों ने आजम खां से बात करने का प्रयास किया लेकिन वह मुस्कुराते हुए बगैर कोई जवाब दिए वहां से चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed