फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Ayushya administered by the persistence success

आयुष्या की दृढ़ता ने दिलाई कामयाबी

Wed, 10 Jun 2015 11:23 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Wed, 10 Jun 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
Ayushya administered by the persistence success
सफलता की सीढ़ियां हर कोई चढ़ना चाहता है, लेकिन कामयाबी की जो इबारत आयुष्या गुप्ता ने लिखी वह बिरले ही लिख पाते हैं। आयुष्या ने सीपीएमटी परीक्षा में 58वीं रैंक हासिल कर इतिहास रचा है। वह शहर की प्रख्यात महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रेरणा गुप्ता और सर्जन डॉ. विवेक गुप्ता के बेटे हैं।
विज्ञापन

 कैंब्रिज कांवेंट पुवायां से 12वीं की परीक्षा में 96.8 प्रतिशत अंक लेकर परिवार को गौरवांवित करने वाले आयुष्या का सपना मम्मी-पापा के पद चिन्हों पर चलकर चिकित्सा के क्षेत्र में ही कुछ करने का था। इसलिए उन्होंने कार्डियोलॉजिस्ट सर्जन बनने का ख्वाब देखा और उसी दिशा में तैयारी भी शुरू कर दी। इसी दृढ़ता के कारण ही वह सीपीएमटी परीक्षा में 58वीं रैंक हासिल कर सके। आयुष्या को पढ़ाई के अलावा क्रिकेट और डिस्कवरी चैनल देखने का शौक है। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व और कार्यक्षमता से काफी प्रभावित हैं। इस होनहार छात्र का मानना है कि आरक्षण देश को आगे बढने से रोक रहा है। आयुष्या का भाई दिपुंज गुप्ता इंजीनियर बनना चाहता है। उसने यूपीटीयू परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 157वीं रैंक हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed