फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Ayush and Gungun top in 800 meter race

Shahjahanpur News: 800 मीटर दौड़ में आयुष व गुनगुन अव्वल

Wed, 09 Oct 2024 04:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 09 Oct 2024 04:48 AM IST
विज्ञापन
Ayush and Gungun top in 800 meter race
हथौड़ा स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के शुभारम्भ में 
शाहजहांपुर। जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ आगाज हो गया। पहले दिन दौड़, गोला फेंक, लंबी कूद, ऊंची कूद समेत तमाम स्पर्धाओं में छात्र-छात्राओं ने शामिल होकर बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन




स्पोर्ट्स स्टेडियम हथौड़ा में 68वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का मुख्य अतिथि डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने गुब्बारे उड़ाकर और ध्वज फहराकर शुभारंभ किया। सीनियर वर्ग की 800 मीटर दौड़ कराई गई। इसके बालक वर्ग में आयुष दीक्षित व बालिका वर्ग में गुनगुन प्रथम रहे। गोला फेंक में शिवानी, 100 मीटर दौड़ में नेहा, चक्का फेंक में शीजरा आलम ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


जूनियर वर्ग की 800 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में अनुराग, बालिका वर्ग में उपासना ने पहला स्थान पाया। गोला फेंक बालिका वर्ग में तेजयल प्रथम रहे। 100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में राधिका अव्वल आईं। चक्का फेंक के बालिका वर्ग में वंदना, लंबी कूद बालिका वर्ग में काजल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब जूनियर वर्ग गोला फेंक प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में दिलकश, चक्का फेंक में दिलकश, लंबी कूद में हिमांशी देवी प्रथम स्थान पर रहीं। डीआईओएस हरिवंश कुमार ने बताया कि इस जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में कुल 56 विद्यालयों के छात्र-छात्रा 20 विविध वर्गों की 96 प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी एसपी बमनिया, प्रधानाचार्य डॉ. अमीर सिंह, अनिल कुमार, मोहम्मद अयूब, जेपी मौर्या, अवधेश सिंह, अरुण, मिहिर फिलिप, रामकुमार, रमेश चंद, रत्नेश जायसवाल मौजूद रहे।



----

हथौड़ा स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के शुभारम्भ में 

हथौड़ा स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के शुभारम्भ में 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed