फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   awareness rally on National Voters Day

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर छात्र-छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली

Tue, 26 Jan 2021 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jan 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
awareness rally on  National Voters Day
शाहजहांपुर में मतदाता दिवस पर जागरूकता रैली निकालते एनसीसी के कैडेट्स । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर खिरनीबाग के जीआईसी ग्राउंड पर सोमवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर सांसद अरुण सागर और जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली शहर के विभिन्न स्थानों से होते हुए शहीद पार्क में समाप्त हुई।
विज्ञापन

सांसद और डीएम ने पहली बार मतदाता बने युवाओं को मतदाता पहचान पत्र देकर सम्मानित किया। इसी क्रम में पोस्टर प्रतियोगिता में निधि राठौर, असरा बानो व रूबी, निबंध प्रतियोगिता में शुभम अवस्थी और स्लोगन प्रतियोगिता में सत्यम मिश्रा, दिव्यांषी मिश्रा व नेहा और रंगोली प्रतियोगिता में पूनम, निशा, रोली आदि को पुरस्कृत किया गया। मतदाता दिवस की शपथ दिलाई गई। डीएम ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी का ऑडियो संदेश सुनाया। नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा, एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी, एडीएम फाइनेंस गिरिजेश कुमार चौधरी, सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी एसपी गौतम आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

जैतीपुर। खंड विकास अधिकारी डॉ. विजय प्रताप यादव ने शपथ दिलाई।
खुदागंज (शाहजहांपुर)। श्री एमएलडी आदर्श संस्कृत महाविद्यालय में पौधरोपण किया गया। प्राचार्य प्रदीप शर्मा, पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. चंद्र सेन पाठक, भाजपा जिला सह संयोजक पवन प्रताप सिंह, वाचस्पति पाठक, पुष्पेन्द्र शर्मा, विक्रांत सिंह, एकता सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिलहर। रैली निकाली गई। इस दौरान नए बने मतदाताओं को एसडीएम वेद सिंह चौहान ने पहचान पत्र देकर सम्मानित किया। आरवीएम इंटर कॉलेज से रैली का शुभारंभ एसडीएम वेद सिंह चौहान और पुलिस उपाधीक्षक परमानंद पांडे ने किया।

बच्चों को किया गया पुरस्कृत
पुवायां। पुवायां इंटर कालेज से रैली निकाली गई। एसडीएम दशरथ कुमार, सीओ नवनीत कुमार नायक, तहसीलदार राकेश कुमार, इंस्पेक्टर रवि कुमार ने रवाना किया। वाद विवाद प्रतियोगिता में रजत कुमार, आशीष कुमार, अनिकेत कश्यप, स्लोगन प्रतियोगिता में सचिन, लविस शाक्य, धर्मेंद्र, निबंध में हिमांशु शुक्ला, दीपेंद्र प्रजापति, प्रद्युम्न राना को पुरस्कृत किया गया।

शाहजहांपुर में मतदाता दिवस पर जागरूकता रैली निकालती छात्राएं। संवाद

शाहजहांपुर में मतदाता दिवस पर जागरूकता रैली निकालती छात्राएं। संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed